Munawar Faruqui Health: अब कैसी है मुनव्वर फारूकी की हालत? दो दिन बाद शेयर की अस्पताल से सेल्फी
Munawar Faruqui Health Update: बिग-बॉस 17 के विनर और स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लेकिन बीते दो दिनों से वह अस्पताल में भर्ती हैं। अब सोशल मीडिया पर उन्होंने फोटो शेयर कर अपना हेल्थ अपडेट दिया है।
मुनव्वर के दोस्त नितिन मेंघानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी कि कॉमेडियन की तबियत फिलहाल ठीक नहीं है। तस्वीर में मुनव्वर बेड पर थे और उनके हाथ पर ड्रिप लगी हुई थी। उनकी ये तस्वीर देख फैंस परेशान हो गए। अब खुद मुनव्वर ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर फैंस को हाल बताया।

मुनव्वर फारूकी 2 दिन बाद अपना हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने अस्पताल से सेल्फी शेयर की है। फोटो शेयर कर उन्होंने कैप्शन पर लिखा, 'रिकवरी मोड। प्रेयर्स।' इस अपडेट के बाद ये साफ हो गया कि मुनव्वर अब धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। वहीं अस्पताल में डॉक्टर उनका अच्छे से ख्याल रख रहे हैं।
मुनव्वर फारुकी ने पिछले कुछ वर्षों में काफी लोकप्रियता हासिल की है। उन्होंने 'कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला' के साथ रोस्ट कॉमिक के रूप में टेलीविजन पर अपनी शुरुआत की। फरवरी 2021 में, उन्होंने YouTube पर 'घोस्ट स्टोरी' नामक एक स्टैंड-अप कॉमेडी वीडियो अपलोड किया जिससे वह काफी फेमस हो गए।
इसके बाद उन्हें सफलता तब मिली जब उन्होंने कंगना रनौत द्वारा होस्ट किया गया रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 1' में जीत हासिल की। वहीं हाल ही में, उन्होंने 'बिग बॉस 17' में भाग लिया और ये शो भी जीता। इसके बाद मुनव्वर ने अब तक कई म्युजिक वीडियो में काम किया। वहीं सोशल मीडिया पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।












Click it and Unblock the Notifications