मुनव्वर फारूकी की बिगड़ी तबीयत, ड्रिप लगी तस्वीर हुई वायरल, लोगों ने मांगी दुआ, जानें कॉमेडियन को क्या हुआ

Munawar Faruqui Health: बिग बॉस 17 के विनर और स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि मुनव्वर फारूकी की तबीयत काफी बिगड़ गई है जिसके बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं।

मुनव्वर के फैंस मांग रहे दुआ
आपको बता दें कि मुनव्वर के फैंस उनसे बहुत प्यार करते हैं। वहीं मुनव्वर भी अपने फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। लेकिन अब मुनव्वर की बिगड़ी तबीयत के बारे में सुनकर फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

Munawar Faruqui

मुनव्वर फारूकी की बिगड़ी तबीयत
न्यूज18 की खबर के मुताबिक मुनव्वर फारूकी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें उनके हाथ में आईवी ड्रिप लगी हुई नजर आ रही है। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- नजर लग गई। इस फोटो के सामने आने के बाद उनकी तबीयत की खबर हर तरफ वायरल हो रही है।

लोगों ने कमेंट कर लिखी ऐसी बात
वहीं मुनव्वर फारूकी के फैंस भी उनकी ऐसी हालत देख काफी परेशान हो गए हैं और उनके लिए जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। मुनव्वर की बिगड़ी तबीयत की खबर फैलने के बाद से सोशल मीडिया पर गेट वेल सुन ट्रेंड कर रहा है। वहीं एक फीमेल फैन ने एक्स हैंडल पर लिखा है- मैं आपके लिए दुआ करती हूं कि आप जल्दी ठीक हों। अपना ध्यान रखें मुनव्वर। एक और फैन ने लिखा है- भाई आप जल्द ही ठीक हो जाएंगे। आपके लिए बहुत सारा प्यार और बहुत सारी पॉजिटिव एनर्जी।

जल्द ही वेब सीरीज में नजर आएंगे मुनव्वर
फिलहाल मुनव्वर फारूकी की तबीयत कैसी है इस पर कोई अपडेट सामने नहीं आया है। इसके अलावा मुनव्वर को क्या हुआ था इसकी जानकारी भी नहीं मिल सकी है। आपको बता दें कि मुनव्वर फारूकी कॉमेडी और सिंगिंग के बाद अब एक्टिंग में भी अपना हुनर दिखाने वाले हैं। मुनव्वर जल्द ही वेब सीरीज 'फर्स्ट कॉपी' में नजर आने वाले हैं, जिसका प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+