धर्मेंद्र से अस्पताल में मिलनी पहुंचीं मुमताज संग हुआ था ऐसा 'कांड', ऐसी थी एक्टर की हालत, खुला बड़ा राज
Mumtaz On Dharmendra: हिंदी फिल्म जगत इन दिनों अपने सबसे चमकते सितारों में से एक धर्मेंद्र के निधन से शोक में डूबा हुआ है। वहीं लिजेंड्री एक्ट्रेस मुमताज, जिन्होंने लंबे समय तक उनके साथ स्क्रीन शेयर किया, इस कठिन समय में अभिनेता को बेहद खास अंदाज में याद कर रही हैं।
मुमताज ने धर्मेंद्र के बारे में कही ऐसी बात
आपको बता दें कि धर्मेंद्र और मुमताज ने 'झील के उस पार' (1973) और 'लोफर' (1973) जैसी कई सफल फिल्मों में साथ काम किया था। ई-टाइम्स से बातचीत में मुमताज ने धर्मेंद्र के साथ अपने खूबसूरत अनुभव शेयर किए हैं।

'लोगों के साथ धर्मेंद्र का व्यवहार हमेशा सहज रहा'
-मुमताज ने कहा है- हमने कुछ फिल्मों में साथ काम किया और वह हमेशा एक शानदार को-स्टार रहे। वह न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता थे बल्कि दिल के भी बहुत अच्छे इंसान थे। बेहद मिलनसार, गर्मजोशी से भरे और हर किसी से जुड़ने वाले।
-मुमताज ने आगे कहा- लोगों के साथ धर्मेंद्र का व्यवहार हमेशा सहज रहा और शायद यही वजह है कि आज भी हर कोई उनसे प्यार करता है। वह एक ऐसे लीजेंड थे जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उनकी जगह कोई नहीं ले सकता।
'साल 2021 में धर्मेंद्र से हुई थी बात'
-मुमताज ने ये भी बताया कि पिछले कई सालों में उनके और धर्मेंद्र के मिलने के अवसर कम हो गए थे लेकिन साल 2021 में वह उनके घर गई थीं जिसे वह आज अपनी सबसे कीमती याद मानती हैं।
-मुमताज ने आगे कहा- मैं धर्मेंद्र से आखिरी बार साल 2021 में उनके घर पर मिली थी। वह मुलाकात बेहद सुकून देने वाली थी। मुझे नहीं पता था कि यही हमारी अंतिम मुलाकात होगी। इस बात को बताने के बाद मुमताज काफी इमोशनल हो गई थीं।
हॉस्पिटल स्टाफ ने मुमताज को धर्मेंद्र से मिलने नहीं दिया था
-जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने पर मुमताज उन्हें देखने के लिए पहुंची थीं लेकिन वहां दिल तोड़ देने वाला पल सामने आया था। मुमताज ने बताया- मैं धर्मेंद्र को अस्पताल में देखने गई थी लेकिन स्टाफ ने बताया कि वह वेंटिलेटर पर हैं और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है।
-मुमताज ने आगे कहा- मैं लगभग आधे घंटे तक वहीं बैठी रही, उम्मीद करती रही कि शायद मैं धर्मेंद्र से मिल सकूं लेकिन मैं नहीं मिल पाई। आखिरकार मुझे बिना उनसे मिले वापस लौटना पड़ा।
हेमा मालिनी और परिवार के लिए मुमताज ने जताया दुख
-मुमताज ने इस कठिन समय में धर्मेंद्र के परिवार और हेमा मालिनी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा- मुझे उनके परिवार और हेमा जी के लिए बहुत दुख है। वह हमेशा धर्मेंद्र जी के प्रति समर्पित रहीं। वह उनसे सच्चा प्यार करती थीं इसलिए उनके लिए ये क्षति बेहद गहरी होगी।
-हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस ममुताज का ये भावनात्मक बयान दर्शाता है कि धर्मेंद्र सिर्फ एक महान अभिनेता ही नहीं बल्कि एक ऐसे इंसान भी थे जिन्होंने अपने करीबियों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications