ड्रग्स केस: फिलहाल जेल में ही रहेंगे एक्टर अरमान कोहली, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
मुंबई, 4 सितंबर। एक्टर और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट अरमान कोहली की मुश्किलें फिलहाल खत्म होती नजर नहीं आ रही हैं। शनिवार को मुंबई की अदालत ने ड्रग मामले में गिरफ्तार अभिनेता अरमान कोहली की जमानत याचिका खारिज कर दी। बता दें कि अरमान कोहली के मुंबई स्थित घर से ड्रग्स जब्त किए जाने के बाद बाद उनको गिरफ्तार किया गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 28 अगस्त को मुंबई में कोहली के घर छापा मारा था और कोकीन मिलने का दावा किया था। जिसके बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल अरमान कोहली को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखा गया है।

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से शुरू हुई ड्रग्स मामले की जांच के शिकंजे में अब अरमान कोहली भी फंस गए हैं। एनसीबी छापे में घर से कोकीन बरामद होने के बाद उनसे कई घंटे पूछताछ की गई थी। अरमान कोहली के जवाबों से असंतुष्ट एनसीबी ने एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज कर कोहल को गिरफ्तार कर लिया गया।अरमान कोहली पर एनडीपीएस के सेक्शन 21a, 27a, 28, 29, 30, 25 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, एनसीबी ने कोहली से पूछताछ का फैसला ड्रग्स सप्लायर अजय राजू सिंह से शनिवार को हिरासत में लेकर की गई पूछताछ के दौरान हुए खुलासों के बाद किया।
यह भी पढ़ें: एक्टर अरमान कोहली को NCB ने किया गिरफ्तार, छापेमारी के दौरान घर पर मिला था ड्रग्स
कौन हैं अरमान कोहली?
अरमान कोहली का जन्म 23 मार्च 1972 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक राजकुमार कोहली हैं। उनकी मां का नाम निशि कोहली जो कि एक अभिनेत्री रह चुकी हैं। अरमान कोहली ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से ही की, माता-पिता का बैकग्राउंड फिल्मी होने की वजह से वह भी बॉलीवुड में ही अपना करियर बनाना चाहते थे। हालांकि उनका फिल्मी करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा और एक्टर के तौर पर दर्शकों ने अरमान को रिजेक्ट कर दिया। एक्टर अरमान कोहली ने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। वह फिल्म 'बदले की आग' और 'राज' में नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications