सलमान से सिर्फ माफी नहीं चाहता लॉरेंस बिश्नोई! क्या 'भाईजान' को मंदिर पर टेकना होगा मत्था? जानें क्यों है खास?
Muktidham Mukam Temple: एनसीपी नेता और सलमान खान के बेहद करीबी दोस्त माने जाने वाले बाबा सिद्दीकी की मौत ने हर किसी को हिला कर रख दिया है। इस घटना के बाद से सलमान खान पर भी खतरे की घंटी मंडराने की खबरें सामने आ रही हैं। सुपरस्टार की सिक्योरिटी बढ़ाने की भी चर्चा है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बाबा सिद्दीकी के मर्डर की जिम्मेदारी ली तो हड़कंप मच गया। अब ऐसे में लॉरेंस बिश्नोई का एक पुराना इंटरव्यू खूब चर्चा में है, जिसमें उन्होंने सलमान खान से किसी खास जगह माफी मंगवाने की बात बोली थी।
क्या चाहता है लॉरेंस बिश्नोई?
ये बात तो सभी लोग जानते हैं कि सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच 36 का आंकड़ा है। कई बार लॉरेंस सलमान को धमकी भी दे चुका है। सलमान के करीबियों की मौत इस बात की ओर इशारा है कि लॉरेंस भाईजान के पीछे पड़ा हुआ है। हालांकि सीधेतौर पर भी वो कई बार सलमान से माफी मंगवाने की बात पर जोर दे चुका है। ऐसे में आइये जानते हैं वो जगह कौन सी है, जहां वो सलमान से मत्था टिकवाना चाहता है।

'मुक्तिधाम मुकाम' क्यों चर्चा में?
दरअसल, ये जगह कोई और नहीं बल्कि राजस्थान के बीकानेर में स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर है। एक इंटरव्यू में लॉरेंस बिश्नोई ने कहा था कि सलमान कान अगर राजस्थान के बीकानेर स्थित बिश्नोई समाज के मुख्य मंदिर (मुक्तिधाम मुकाम) में आकर उनके देवता से माफी मांगें तो वो उन्हें माफ कर देगा।
इस बात से साफ होता है कि ये मंदिर बिश्नोई समाज के लिए कितने मायने रखता है। इसलिये इस मंदिर को बिश्नोई समाज का मंदिर भी कहा जाता है। ये मंदिर नोखा तहसील के मुकाम गांव में है। ये नोखा से लगभग 16 किलोमीटर दूर और बीकानेर जिला मुख्याल से 63 किलोमीटर की दूरी पर है।
आखिर क्यों है सलमान-लॉरेंस की दुश्मनी?
अब आप सोच रहे होंगे कि इस मंदिर में माफी मंगावने का क्या मतलब बनता है? तो इस बात को समझने के लिए हमें सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी की वजह को समझना होगा। दरअसल, इसकी वजह 1999 का काला हिरण शिकार मामला है। तब सलमान खान एक फिल्म की शूटिंग के चलते काले हिरण के शिकार के मामले में सुर्खियों में आ गए थे।
बताते चलें कि उनपर आरोप थे कि उन्होंने काले हिरण का शिकार किया है। बिश्नोई समाज के लिए काले हिरण का खास महत्व है, क्योंकि इसकी पूजा की जाती है। बस यही वजह है कि लॉरेंस सलमान को खत्म कर देना चाहता है।












Click it and Unblock the Notifications