Shaktimaan: फिर पलट गए मुकेश खन्ना, क्यों नहीं खत्म हो रहा एक्टर का 'शक्तिमान' से ऑब्सेशन!
शक्तिमान को भारत का अपना सुपरहीरो माना जाता है। इसे मुकेश खन्ना ने इसका किरदार निभाया था। कुछ समय से इस शो को बतौर फिल्म लाए जाने की अनाउंसमेंट हुई थी। इसके लिए फैंस भी खूब एक्साइटेड थे। इसमें रणवीर सिंह शक्तिमान बनने वाले थे। लेकिन फिर कहा गया कि वो इस रोल के लायक नहीं है। कभी बड़े बजट का हवाला भी दिया गया।
इन सबके बीच कुछ दिनों पहले मुकेश खन्ना ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर एक प्रोमो शेयर किया था। इससे फैंस अंदाजा लगा रहे थे कि शो का नया सीजन आने वाला है। उन्होंने एक गाना भी रिलीज किया। लेकिन सोशल मीडिया पर लोग मुकेश को ट्रोल करना शुरू कर दिया। उनका कहना है कि मुकेश को शक्तिमान से ऑब्सेशन हो गया है। वो किसी और इस रोल में नहीं देख सकते हैं। इन सभी आरोपों पर अब मुकेश ने एक ट्वीट कर सफाई दी है।

मैं ही शक्तिमान हूं
मुकेश खन्ना ने X (पहले ट्वीटर) पर लिखा, मैं अपने व्यूवर्स की गलतफहमियां साफ करना चाहता हूं। जो गाना मैंने रिलीज किया और प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इससे उन्हें लगता है कि मैं ही अगला शक्तिमान हूं। जो भी ऐसा सोचते हैं, वो गलत है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। पहली बात तो ये है कि मैं ये क्यों कहूंगा कि मैं अगला 'शक्तिमान' हूं। जबकि मैं तो पहले से ही 'शक्तिमान' हूं। अगला 'शक्तिमान' तब होगा जब कोई दूसरा 'शक्तिमान' होगा। और मैं ही वो 'शक्तिमान' हूं। मेरे बिना और कोई 'शक्तिमान' नहीं हो सकता है। मुझे 'शक्तिमान' के समय से ही 'शक्तिमान' की लेगेसी मेंटेन करनी है। दूसरी बात ये है कि मैं यहां किसी को दिखाने या साबित करने नहीं आया हूं कि मैं रणवीर सिंह या किसी से भी बेहतर हूं। जो शक्तिमान का कवच पहनेगा वही शक्तिमान होगा। (मुकेश खन्ना का ट्वीट देखने के लिए यहां क्लिक करें।)
पहले भी दे चुके हैं बयान
ख़ैर ये कोई पहली बार नहीं है जब मुकेश का शक्तिमान को लेकर ऐसा बयान दिया गया है। वो बीच बीच में खबरों में बने रहने के लिए ये करते हैं। कभी रणवीर सिंह को को शक्तिमान के रोल के अनफिट बताते हैं। कभी कहते हैं कि टाइगर श्रॉफ को बच्चे सीरियस नहीं लेंगे। हालांकि शक्तिमान फिल्म के लिए सोनी पिक्चर्स काफी एक्साइटेड था। खबरें थी कि इस फिल्म को साउथ के बासिल जॉसफ डायरेक्ट करेंगे। उन्होंने इसके पहले मिन्नल मुरली नाम की फिल्म डायरेक्ट की थी। हालांकि अब इस प्रोजेक्ट पर कोई अपडेट नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications