'एक डायरेक्टर का धर्म...' क्या 'शक्तिमान' के लिए सिर्फ हिंदू डायरेक्टर चाहते हैं मुकेश खन्ना? सामने आया बयान
शक्तिमान के डायरेक्टर के रूप में मिन्नल मुरली फेम बेसिफ जोसेफ का नाम सामने आया है। इस पर मुकेश खन्ना ने बयान जारी किया है।
Mukesh Khanna: जब से फैंस के पसंदीदा शो 'शक्तिमान' को बड़े पर्दे पर लाने की घोषणा हुई है, फैंस की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं है। सोनी पिक्चर्स की इस घोषणा से फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। ऐसे में फिल्म के डायरेक्टर्स के नामों को लेकर भी काफी बातें हो रही हैं। इस बीच शक्तिमान बनकर दर्शकों का बचपन यादगार बनाने वाले मुकेश खन्ना ने खुद इस बारे में बहुत बड़ी बात बोली है।

मुकेश खन्ना का बयान
हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शक्तिमान के डायरेक्टर के रूप में मिन्नल मुरली फेम बेसिफ जोसेफ का नाम सामने आया है। हालांकि, अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस बीच मुकेश खन्ना ने इसे लेकर बयान दिया है।

वायरल हुआ था ट्वीट
हाल ही में एक ट्वीट खूब वायरल हुआ, जिसमें मुकेश खन्ना का कहना था कि वे फिल्म के डायरेक्टर के तौर पर एक गैर हिंदू फिल्ममेकर से नाराज हैं। ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था और लोग एक्टर सुर्खियों में आ गए।
क्या बोले मुकेश खन्ना?
अब मुकेश खन्ना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने एक बयान जारी कर अपने फैंस से ऐसी बातों पर भरोसा ना करने की गुजारिश की है। एक ट्वीट में एक्टर ने कहा कि मेरे लिए ये बात कहना थोड़ा जल्दी है कि कौन सा निर्देशक फिल्म का निर्देशन करेगा।
सोशल मीडिया पर फैल रही बातें
मेरे प्रोड्यूसर्स और मैं इस बारे में चर्चा कर रहे हैं। लेकिन ये काफी परेशान करने वाली बात है कि एक डायरेक्टर के धर्म और उसके गैर हिंदू होने के बारे में इंटरनेट पर ऐसी बातें फैलाई जा रही हैं।
'ऐसी बातों का कोई आधार नहीं'
एक और ट्वीट में एक्टर ने कहा कि एक ट्वीट किया गया है कि मैं एक गैर हिंदू डायरेक्टर के होने से खुश नहीं हूं। मैं साफ कर दूं कि मैंने ऐसी कोई भी बात नहीं कही इसलिए मुझे नहीं पता कि ये कहां से आया। ऐसी बातों का सच में कोई आधार नहीं होता।

एक्टर ने फैंस से की खास अपील
एक और ट्वीट में मुकेश खन्ना ने कहा कि मैं धर्म की परवाह किए बिना प्रतिभाशाली कलाकारों का बेहद सम्मान करता हूं। उन्होंने कहा कि ये बहुत ही बेकार बात है। मैं फैंस से अपील करता हूं कि ऐसी जानकारी पर ध्यान ही ना दें, जो मेरे या फिर मेरे प्रोड्यूसर्स की ओर से ना कही गई हों।












Click it and Unblock the Notifications