राखी सावंत की मां के इलाज में मुकेश अंबानी कर रहे हैं मदद , एक्‍ट्रेस ने खुद किया खुलासा, देखें Video

राखी सावंत ने खुलासा किया कि उनकी मां मां के इलाज में मुकेश अंबानी मदद कर रहे हैं। एक्‍ट्रेस ने बताया उनकी मां बात नहीं कर रही हैं।

rakhisawant

बॉलीवुड की ड्रामा क्‍वीन राखी सावंत इन दिनों एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर सुर्खियों में हैं। आदिल खान दुर्रानी से अपनी शादी के कारण चर्चा में रही हालांकि आदिल खान ने राखी सावंत के साथ हुए निकाह को स्वीकार कर लिया है। वहीं दूसरी ओर उनकी मां जो ब्रेन ट्यूमर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रही हैं, उनको लेकर राखी सावंत काफी चितिंत हैं। वहीं एक्‍ट्रेस ने खुलासा किया है कि उनकी बीमार मां के इलाज के लिए कौन मदद कर रहा है?

अंबानीजी कर रहे हैं मां के इलाज में मदद

अंबानीजी कर रहे हैं मां के इलाज में मदद

राखी सावंत ने कहा मैं अब अपनी मां की खराब सेहत को लेकर चिंतित हैं उनकी मां किसी को पहचान नहीं रही हैं और वो होश में नहीं हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें राखी सावंत अस्पताल के बाहर पैपराजी से बातचीत करते खुलासा किया कि उनकी बीमार मां का इलाज करवाने में अंबानीजी (मुकेश अंबानी) मदद कर रहे हैं।

राखी सांवत मुकेश अंबानी को धन्‍यवाद देते हुए बोली ये बात

राखी सांवत मुकेश अंबानी को धन्‍यवाद देते हुए बोली ये बात

वीरल भियानी ने राखी सावंत का ये वीडियो शेयर किया है जिसमें राखी सांवत मुकेश अंबानी को धन्‍यवाद देते हुए नजर आ रही हैं। राखी ने कहा मैं शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, अंबानी जी हॉस्पिटली में मदद कर रहे हैं। जो अधिक प्राइज है, उसको थोड़ा कम प्राइज कर दे रहे हैं, जिसके कारण अस्‍पताल का बिल कम रुपये का बन रहा है। टाटा मेमोरियल अस्‍पताल में उनकी मां भर्ती हैं ।

मां को क्रिटिकेयर अस्पताल में शिफ्ट कर रही

राखी सावंत वीडियो में बोल रही है कि मैं अंबानी जी को धन्यवाद देना चाहूंगी। वह मेरी मां के इलाज में मदद कर रहे हैं। एक्‍ट्रेस ने ये भी खुलासा किया कि वह बेहतर इलाज के लिए अपनी मां को क्रिटिकेयर अस्पताल में शिफ्ट कर रही है।

Recommended Video

    Rakhi Sawant-Adil Marriage: Salman Khan के फोन के बाद Adil khan ने कुबूल किया निकाह | वनइंडिया हिंदी

    पहले सलमान खान ने की थी मां का इलाज करवाने में मदद

    राखी ने इससे पहले एक वीडियो शेयर किया था जिममें वो रोते हुए कह रही थी कि वो मैं स‍ब कुछ कर रहीहूं, यह पैसे हैं, मेरी मां से बढ़कर कुछ भी नहीं है।" बता दें राखी की मां को जब मुंबई के टाटा कैंसर अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो उनकी गंभीर स्थिति के कारण उसे आईसीसीयू में रखा गया है। राखी लोगों से अपनी मां के जल्द ठीक होने की दुआ करने की गुजारिश की है। बता दें पिछली बार जब राखी सावंत की मां अस्‍पताल में भर्ती हुई थीं तब राखी बिग बॉस के घर में थी और सलमान खान ने इलाज में मदद की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+