अनंत-राधिका को मिलाने के बाद मशहूर एक्टर का बेटा बना करोड़पति! गिफ्ट में मिला आलीशान बंगला? जाने दावे का सच
कमाल आर खान ऐसे फिल्म क्रिटिक हैं, जो फिल्मों के साथ-साथ लोगों की पर्सनल लाइफ में भी काफी दिलचस्पी रखते हैं। अकसर वे लोगों को लेकर ऐसे-ऐसे बयान दे बैठते हैं कि जो गले से नीचे ही नहीं उतर पाते। हाल ही में अंबानी परिवार को लेकर उन्होंने कुछ ऐसा कहा, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
अनंत-राधिका की शादी हुई तो सब उनकी पहली मुलाकात और प्यार मोहब्बत की बातें करने लगे। हर कोई जानने लगा कि कैसे इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा। मगर केआरके ने हाल ही में बताया कि उन्हें किसने मिलवाया और उस शख्स को दोनों को मिलवाने के लिए मोटी रकम भी मिली।

अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले केआरके ने दावा करते हुए कहा कि जावेद जाफरी के बेटे और एक्टर मीजान जाफरी ने अनंत और राधिका को मिलवाया था। और इस काम के लिए उन्हें काफी तगड़ा गिफ्ट भी मिला है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए केआरके ने लिखा, एक्टर जावेद जाफरी के बेटे मीजान, संधू पैलेस बांद्रा मुंबई में रहते हैं। मुकेश अंबानी ने उन्हें 30 करोड़ रुपये का शानदार अपार्टमेंट गिफ्ट में दिया हुआ है। असल में उन्होंने ही अनंत औऱ राधिका को इंट्रोड्यूज करवाया था। कुछ भी हो सकता है।

केआरके का दावा ही ऐसा था कि लोग उसमें खूब दिलचस्पी लेने लगे। लोगों ने मान लिया कि यही सच है और कहने लगे कि किस्मत हो तो ऐसी। मगर फिर मीजान जाफरी के पिता जावेद जाफरी ने केआरके के पोस्ट पर रिएक्ट कर सारे दावों पर पानी फेर दिया। उन्होंने लाफिंग इमोजी के साथ लिखा- कुछ भी!
बताते चलें कि जावेद जाफरी के कमेंट के बाद लोग केआरके का खूब मजाक उड़ाने लगे। कई लोगों ने केआरके के दावे को लेकर उनकी खूब खिंचाई की और कहा कि ये तो अब भी वॉट्सएप के मैसेज फॉरवर्ड करने में भरोसा रखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications