रिलीज हुआ 'मुफासा: द लायन किंग' का जबरदस्त ट्रेलर, शाहरुख-आर्यन के साथ अबराम करेंगे डेब्यू, फैंस हुए एक्साइटेड

Mufasa The Lion King Hindi Trailer: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान एनिमेटेड फिल्म 'मुफासा: द लायन किंग' से कमबैक करने के लिए तैयार हैं। अब मेकर्स ने फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

साल 2019 में 'द लॉयन किंग' ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। जिसमें शाहरुख खान और आर्यन खान ने अपनी आवाज दी थी। अब फिल्म 'मुफासा: द लॉयन किंग' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में शाहरुख खान और अपने रोल मुफासा और सिम्बा के रूप में लौटे हैं। खास बात ये है कि छोटे बेटे अबराम इस फिल्म में वॉयज एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं।

Mufasa Trailer

बता दें कि, शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर 'मुफासा: द लायन किंग' के हिंदी वर्जन का ट्रेलर जारी किया है। जिसे शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, 'बस एक ही होगा जंगल का राजा. शाहरुख किंग मुफासा के रूप में वापस आ गए हैं। साथ आर्यन खान और अबराम खान भी हैं। मुफासा: द लायन किंग 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में।'

'मुफासा: द लायन किंग' का निर्देशन बैरी जेनकिंस ने किया है। जो कि 20 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान और दोनों बच्चे खूब धमाल मचाने वाले हैं। शाहरुख की मुफासा के रूप में वापसी देख फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। फिल्म के हिंदी ट्रेलर में तीनों की आवाज सुनने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए।

वहीं फिल्म की कहानी की बात करें तो, मुफासा को एक अनाथ शेर के बच्चे के रूप में पेश किया गया है जो कि जंगल में खोया हुआ मिला। इसके बाद मुफासा और राजकुमार के रिश्ते के इर्द गिर्द फिल्म की कहानी घुमती है। वे एक खतरनाक और घातक दुश्मन से बचने के लिए एक दूसरे की ढाल बनते हैं। अब देखना ये है कि 'मुफासा: द लॉयन किंग' को फैंस की तरफ से कैसा रिस्पॉन्स मिलता है। फिलहाल इस फिल्म के रिलीज होने का थोड़ा इंतजार करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+