सिद्धार्थ शुक्ला के बाद TV इंडस्ट्री को फिर बड़ा झटका, एक्टर जगनूर अनेजा का निधन

मुंबई, 24 सितंबर। एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के सदमे से अभी टीवी जगत उबरना नहीं था कि इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है। टीवी शो 'एमटीवी लव स्कूल' से लोकप्रिय हुए एक्टर जगनूर अनेजा का गुरुवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया है। जगनूर अनेजा के निधन से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री समेत फैंस को भी बड़ा सदमा पहुंचा है। बताया जा रहा है कि वह मिस्र में विकेशन मना रहे थे, इसी बीच उन्हें हार्ट अटैक आया। सुशांत सिंह राजपूत और सिद्धार्थ शुक्ला के बाद इंडस्ट्री के युवा कलाकार जगनूर अनेजा ने 23 सितंबर को आखिरी सांस ली।

सदमें में टीवी इंडस्ट्री

सदमें में टीवी इंडस्ट्री

सुशांत सिंह राजपूत और सिद्धार्थ शुक्ला के बाद इंडस्ट्री के युवा कलाकार जगनूर अनेजा ने 23 सितंबर को आखिरी सांस ली। उनके निधन से घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोस्त, रिश्तेदार और फैंस जगनूर अनेजा को सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावुक श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जगनूर अनेजा की दोस्त और 'छोटी सरदारनी' के एक्टर माहिर पंधि ने एक फोटो शेयर कर उन्हें निधन पर दुख व्यक्त किया है। इस फोटो में जगनूर के साथ माहिर नजर आ रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर किया था ये आखिरी पोस्ट

इंस्टाग्राम पर किया था ये आखिरी पोस्ट

वहीं, सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर फैंस-सेलेब्स अपने एक्टर से जुड़ी तमाम यादें शेयर कर रहे हैं। जगनूर अनेजा ने इंस्टाग्राम पर आखिरी पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह मिस्र के पिरामिड की सैर करते नजर आ रहे हैं। अपनी मौत से कुछ घंटे पहले किए गए पोस्ट में जगनूर ने लिखा था, 'एक सपना सच हुआ जब मैंने गीजा के महान पिरामिडों का दौरा किया। एक और जगह मेरी बकेट लिस्ट से हट गई।'

फोटो-वीडियो में फिट नजर आए जगनूर

फोटो-वीडियो में फिट नजर आए जगनूर

पोस्ट किए गए फोटो-वीडियो में जगनूर पूरी तहर फिट दिखाई दे रहे हैं, फैंस को यकीन नहीं हो रहा कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। किसी को मालूम नहीं था यह जगनूर की आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट होगी, उनका पूरी दुनिया घूमने का सपना अब अधूरा रह गया है। भारत में जगनूर के परिवार वाले अभी उनके शव का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच कई फैंस सिद्धार्थ शुक्ला को भी याद कर दोनों को एक साथ श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

कॉन्ट्रोवर्सी में भी रहे जगनूर

कॉन्ट्रोवर्सी में भी रहे जगनूर

टीवी शो 'एमटीवी लव स्कूल' से जगनूर अनेजा ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी, वह पहले और दूसरे सीजन में नजर आए थे। जानकारी के मुताबिक अपनी एक्स गर्लफ्रेंड मोनिका संग रिश्तों को सुलझाने के लिए उन्होंने शो में पार्टिसिपेट किया था, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। दोनों का ब्रेकअप हो गया था। शो में तब बवाल मचा जब एक कंटेस्टेट ने जगनूर के सेक्सुअल ओरिएंटेशन पर सवाल खड़े किए थे।

सुशांत और सिद्धार्थ ने भी दुनिया को कहा अलविदा

सुशांत और सिद्धार्थ ने भी दुनिया को कहा अलविदा

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से युवा कलाकारों के निधन पर हर कोई शॉक्ड है। पिछले साल 14 जून को अपने घर में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद फैंस और सेलेब्स को बड़ा झटका लगया था। इसी महीने 2 सितंबर को 40 साल की उम्र में एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। सिद्धार्थ के निधन के बाद अब जगनूर के चले जाने से इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है।

यह भी पढ़ें: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी करने जा रहे हैं शादी? एक्‍टर ने बयां की सच्‍चाईं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+