बिन ब्याही मां हैं मृणाल ठाकुर! एक्ट्रेस ने किया हैरान करने वाला खुलासा, बोलीं-'अब मेरा दूसरा बच्चा होगा'

Mrunal Thakur First Daughter: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। 32 साल की उम्र में एक्ट्रेस सिंगल हैं। लेकिन शादी करने से पहले ही वह एक बच्ची की मां बन गई।

साउथ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम कर चुकीं मृणाल ठाकुर का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह कहती हैं कि 8 साल की बेटी की मां बन गई हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने ये भी कबूल किया कि अब जो भी बच्चा दुनिया में आएगा वो उनका दूसरा बच्चा होगा।

Mrunal Thakur

मृणाल ठाकुर का ये वीडियो उनके पुराने इंटरव्यू का है। जिसमें वह कहती हैं कि, 'वो मेरी पहली बच्ची है, अब जब भी मेरा बच्चा होगा वो दूसरा होगा, क्योंकि वो मेरी पहली औलाद है। वो मुझे यशना कहती है या M कहती है। वो बहुत अच्छी एक्ट्रेस है और बस आंखों से ही बोलती है। उससे सीखना बहुत खूबसूरत है, उस नादान को नहीं पता कि उसने मुझे बहुत कुछ सिखाया है।'

कौन है मृणाल ठाकुर की पहली बेटी?
बता दें कि, मृणाल ठाकुर जिसे अपनी पहली बेटी बता रही हैं वो उनकी खुद की संतान नहीं है और ना ही उन्होंने इसे गोद लिया है। ये बच्ची चाइल्ड एक्ट्रेस कियारा खन्ना हैं जिसकी उम्र 8 साल की है। दोनों ने फिल्म 'हाय नन्ना' में साथ काम किया है। फिल्म के सेट पर ही दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अक्सर कियारा के साथ पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

इस वीडियो को खुद मृणाल ठाकुर की बेटी कियारा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आपको पाकर आभारी और शुक्रगुजार हूं एम. मैं आपसे और ज्यादा प्यार करती हूं और आपको बहुत याद करती हूं। जल्द ही मुझसे मिलो. मैं तुम्हें पाकर बहुत धन्य महसूस करती हूं।' अब एक्ट्रेस के इस पुराने वीडियो में फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

बता दें कि, मृणाल ठाकुर ने सुपर 30, बाटला हाउस, तूफान, जर्सी, सीता रामम और द फैमिली स्टार जैसी कई फिल्मों में काम किया है। जिससे उनको काफी अच्छी पॉपुलैरिटी मिली। एक्ट्रेस ने भले ही अब तक शादी नहीं की लेकिन उनका नाम कुशाल टंडन, सिंगर बादशाह, सिद्धांत चतुर्वेदी जैसे स्टार्स के साथ जुड़ चुका है। मृणाल उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो कि अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+