‘महावतार नरसिम्हा’ और ‘फैंटास्टिक फोर’ समेत इस हफ्ते थिएटर में रिलीज़ होंगी ये बड़ी फिल्में, देखें लिस्ट
Movies in Theatre This Week: इस महीने की शुरुआत ही बड़े धमाकेदार फिल्म रिलीज़ से हुई है। इसके बाद सैयारा आई और उसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। इससे दर्शक बड़ी तादाद में थिएटर्स पहुंचे और माहौल पूरी तरह से फिल्मी रंग में रंग गया।
अब इस हफ्ते भी एक से बढ़कर एक बड़ी फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं, जो दर्शकों के लिए जबरदस्त एंटरटेनमेंट लेकर आ रही हैं। चाहे आपको एक्शन पसंद हो या साइंस-फिक्शन एडवेंचर, या फिर आपको पौराणिक कहानियों में दिलचस्पी हो। इस हफ्ते हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ ज़रूर है।

बड़े बजट और दमदार स्टारकास्ट वाली फिल्में इस शुक्रवार सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं।इस हफ्ते जिन फिल्मों का सबसे ज़्यादा इंतज़ार किया जा रहा है, उनमें 'द फैंटेस्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स' और 'महावतार नरसिम्हा' सबसे आगे हैं। यहां देखिए इस हफ्ते रिलीज़ हो रही 5 बड़ी फिल्में, जिन्हें आप मिस नहीं करना चाहेंगे।
द फैंटेस्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स
मार्वल की 'द फैंटेस्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स', जो 25 जुलाई को रिलीज़ हो रही है, एक रोमांचक सुपरहीरो साइ-फाई ड्रामा है, जिसे एमी नॉमिनी मैट शैकमैन ने डायरेक्ट किया है। इसमें पेड्रो पास्कल, वेनेसा किर्बी, जोसेफ क्विन और एबन मॉस-बैचरेक मशहूर सुपरहीरो टीम के रूप में नजर आएंगे।
महावतार नरसिम्हा
'महावतार नरसिम्हा', जो 25 जुलाई 2025 को रिलीज हो रही है, इस हफ्ते की सबसे ज़्यादा इंतज़ार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। यह फिल्म पाँच भाषाओं में शानदार 3D में आएगी। यह फिल्म 'महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स' की पहली फिल्म है, जिसमें भगवान नरसिम्हा के अलग-अलग रूपों को बिल्कुल नए तरीके से दिखाया जाएगा। 'महावतार नरसिम्हा' भगवान विष्णु के गुस्से वाले चौथे अवतार नरसिंह की कहानी पर आधारित है।
हरि हरा वीरा मल्लू: पार्ट 1
'हरि हरा वीरा मल्लू: पार्ट 1' एक एक्शन और रोमांच से भरपूर फिल्म है, जिसे कृष जगर्लामुडी ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 24 जुलाई को रिलीज़ हो रही है। इसमें पवन कल्याण, बॉबी देओल, निधि अग्रवाल, नरगिस फाखरी और नोरा फतेही जैसे सितारे नजर आएंगे। फिल्म का संगीत एम. एम. कीरवाणी ने दिया है।
थलैवन थलैवी
थलैवन थलैवी एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसमें विजय सेतुपति, नित्या मेनन, योगी बाबू और कई अन्य कलाकार हैं। पांडिराज ने इसका डायरेक्शन किया है। फिल्म 25 जुलाई 2025 को रिलीज़ हो रही है, और इसमें हंसी और दिल छू लेने वाले पल देखने को मिलेंगे।
मारीसन
मारीसन एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है जिसमें एक अलग तरह की कहानी देखने को मिलेगी। यह फिल्म 25 जुलाई 2025 को रिलीज़ हो रही है। सुधीश शंकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वडिवेलु, फहाद फासिल, कोवई सरला, विवेक प्रसन्ना और सिथारा जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म दर्शकों को मज़ेदार और दिलचस्प अनुभव देने का वादा करती है।












Click it and Unblock the Notifications