Movie Review Pintu Ki Pappi: कैसी है रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म 'पिंटू की पप्पी', पढ़ें पूरा रिव्यू
फ़िल्म: पिंटू की पप्पी
एक्टर्स: सुशांत थमके, जान्या जोशी, विधि यादव, गणेश आचार्य, विजय राज, मुरली शर्मा और अली असगर
डायरेक्टर: शिव हरे
रेटिंग: 3 स्टार्स
Movie Review Pintu Ki Pappi: बॉलीवुड में कोरियोग्राफर के रूप में गणेश आचार्या का नाम बड़ा है। डांस मास्टर होने के साथ-साथ वो फिल्ममेकिंग में भी हाथ आजमा रहे हैं। इस हफ्ते उनकी एक फिल्म रिलीज हुई है। वो रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा जॉनर की है। इसका नाम पिंटू की पप्पी है।

फिल्म की कहानी अनोखी है। फिल्म का हीरो प्रशांत बाबू उर्फ पिंटू है। इनकी बड़ी बदकिस्मती यह है कि जब भी पिंटू किसी लड़की को किस करता है, तो वह किसी और से शादी कर लेती है। यह सिचुएशन कॉमेडी और ड्रामा क्रिएट करती है। फिर एंट्री होती है हीरो के मामा (गणेश आचार्या) की जो अपने भांजे की इस समस्या को क्वालिटी के रूप में इस्तेमाल करते हैं। लड़कियों की शादी करवाने का कारोबार शुरू करते हैं। लेकिन फिर कहानी में आता है ट्विस्ट और शुरू होता है कॉन्फ्लिक्ट। पिंटू को अपनी प्रेमिका को पाने के लिए बहुत सारे खतरों से गुजरना पड़ता है। अंततः क्या होता है, उसके लिए आपको पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी।
फिल्म के तीनों लीड एक्टर्स सुशांत थमके, जान्या जोशी और विधि यादव अच्छा काम किया है। ऐसा लगता नहीं कि यह उनकी पहली फ़िल्म है। पिंटू के बिखरे जीवन को नवोदित अभिनेता सुशांत ने बहुत ही सहजता से जिया है। वह एक्शन और डांस में भी कमाल करते नजर आए हैं। जान्या जोशी ने प्रेरणा के चरित्र को बड़ी सुंदरता से जीवंत किया है, जिन्हें प्यार से पप्पी बुलाया जाता है। फिल्म का सबसे सरप्राइज पार्ट गणेश आचार्य ने निभाया है। उन्होंने बहुत जरूरी कॉमेडी पेश की है, साथ ही उनका जबर्दस्त एक्शन देखने लायक है। विजय राज ने भी अपने अलग अंदाज और डायलॉग डिलीवरी से दर्शकों को बांधे रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
फिल्म एंटरटेनिंग है और ये हल्का फुल्का महौल बनाती है। इसे देखते हुए आप अपनी टेंशन भूल सकते हैं। इसकी अनूठी कहानी और प्रस्तुतिकरण फिल्म को और भी रोचक बनाते हैं और दर्शक इसके किरदारों से जुड़ जाते हैं। इस हफ्ते आप इसे देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications