'मैं जया बच्चन से कहीं अच्छी औरत हूं, वो तो...', अमिताभ बच्चन की पत्नी पर भड़कीं मौसमी चटर्जी, किया ऐसा खुलासा
Moushumi Chatterjee On Jaya Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलिटिशयन जया बच्चन अपने गुस्से को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वह अपनी बेबाकी और छोटी छोटी बात पर भड़क जाने के लेकर पैपराजी के बीच भी काफी फेमस हैं। आज के समय में सभी लोग जया बच्चन के गुस्से को जान गए हैं।
पैपराजी को देखते ही भड़क जाती हैं जया बच्चन
लोगों की मानें तो जया बच्चन जब भी पब्लिक में नजर आती हैं, तो अक्सर वह पैपराजी को देखते ही भड़क जाती हैं। उनके कई ऐसे वीडियोज वायरल हुए हैं जिनमें वह पैपराजी पर अपनी भड़ास निकालती नजर आ रही हैं। ऐसे में सिर्फ सोशल मीडिया यूजर्स ही जया बच्चन की आलोचना नहीं करते बल्कि कुछ सेलेब्स भी उनके खिलाफ बोलते नजर आते हैं।

मौसमी चटर्जी ने जया बच्चन पर कसा तंज
अब इसी कड़ी में हिंदी फिल्मों की शानदार एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने भी जया बच्चन पर तंज कसा है। दरअसल जब हाल ही में मौसमी चटर्जी को स्पॉट किया गया, तो वह पैपराजी पर चिढ़ गईं। इस पर एक दोस्त ने उनकी तुलना जया बच्चन से कर दी। ये बात सुनते ही मौसमी चटर्जी भड़क गईं और उन्होंने जया बच्चन को लेकर कई बातें कह दीं।
'मैं जया बच्चन से कहीं ज्यादा अच्छी औरत हूं'
मौसमी चटर्जी ने जब दोस्त की बात सुनी तो वह पैपराजी से बोलीं- मैं जया बच्चन से कहीं ज्यादा अच्छी औरत हूं, याद रखना। आप लोग नहीं होते तो हम कहां होते। आपको बता दें कि जब मौसमी चटर्जी एक इवेंट में नजर आईं, तो वहां मौजूद पैपराजी उन्हें कभी इधर तो कभी उधर देखकर पोज देने के लिए बोलने लगे। इस पर मौसमी चटर्जी पहले तो मुस्कुराती रहीं लेकिन फिर काफी इरिटेट हो गईं। हालांकि उन्होंने खुद को संभाले रखा था।
मौसमी चटर्जी और जया बच्चन की टक्कर
जानकारी के अनुसार जया बच्चन और मौसमी चटर्जी अपने फिल्मी करियर में एक-दूसरे की दुश्मन ही रही हैं। एक पुराने इंटरव्यू में मौसमी चटर्जी ने बताया था कि किस तरह उन्हें गुलजार की फिल्म 'कोशिश' से जया बच्चन ने रिप्लेस कर दिया था। मौसमी चटर्जी ने बताया था कि उन्होंने फिल्म के लिए तीन दिन तक शूटिंग की थी। उस समय उन्होंने देखा था कि उस फिल्म के सेट पर जया बच्चन की सेक्रेटरी सुबह से लेकर रात तक मौजूद रहती थी। फिर अचानक ही एक दिन गुलजार ने मौसमी चटर्जी को फिल्म से रिप्लेस कर दिया था।
मौसमी चटर्जी-जया बच्चन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
आपको बता दें कि जया बच्चन अभी भी फिल्मों में काम कर रही हैं। उन्हें आखिरी बार साल 2023 में रिलीज हुई करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था। वहीं मौसमी चटर्जी साल 2013 से फिल्मों और एक्टिंग से दूर हो गई हैं। हालांकि वह साल 2023 में एक डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर-3' में बतौर गेस्ट दिखाई दी थीं। वह कपिल शर्मा शो में भी आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications