मौनी रॉय की फैन ने सरेआम की ऐसी हरकत, कैमरे से सामने उनसे चिपक गई और फिर जो हुआ...., वीडियो हुआ वायरल

Mouni Roy: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय इस समय अपनी फिल्म 'एलएसडी 2' को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मौनी रॉय ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बॉलीवुड की फेमस प्रोड्यूसर एकता कपूर के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की थी। इसके बाद वह टीवी के फेमस सीरियल 'नागिन' में नजर आई थीं जिससे उन्हें घर घर में पहचान मिली थी।

फिल्म 'एलएसडी 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग
फिलहाल मौनी रॉय को एकता कपूर की फिल्म 'एलएसडी 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर देखा गया था। फिल्म 'एलएसडी 2' आज यानी 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। वहीं बीती रात को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का आोयजन किया गया था।

mouni roy

मौनी रॉय की फीमेल फैन ने की ऐसी हरकत
फिल्म की स्क्रीनिंग से लौटते समय मौनी रॉय की एक फीमेल फैन उनसे लिपट गई थी। मौनी रॉय का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद मौनी के फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही वहां मौजूद पैपराजी ने जिस तरह से फीमेल फैन से मौनी को बचाया, उसकी भी सराहना की जा रही है।

मौनी रॉय का वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि मौनी रॉय फिल्म 'एलएसडी 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग से लौट रही थीं। तभी एक फीमेल फैन सरेआम उनसे लिपट जाती है। इसके बाद मौनी उनके साथ फोटोज क्लिक करवाती हैं। जब वो जाने लगती हैं तो फीमेल फैन उन्हें रोक लेती है। हालांकि तब भी मौनी काफी सहज नजर आती हैं और बड़े ही प्यार से उन्हें जाने देने के लिए कहती हैं।

पैपराजी ने भी फीमेल फैन को समझाया
इसी दौरान पैपराजी भी उस फीमेल फैन को समझाते हैं और उन्हें मौनी रॉय को छोड़ने के लिए कहते हैं। मौनी का ये अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि मौनी रॉय को एकता कपूर की फिल्म 'एलएसडी 2' में अहम रोल में देखा जा रहा है। वो इस फिल्म में कैमियो रोल निभा रही हैं। इसके बाद मौनी रॉय जल्द ही फिल्म 'द वर्जिन ट्री' में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+