क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

सड़क पर पैसे मांगने वाली दो महिलाओं को मौनी रॉय ने लगाया गले और कहा- सॉरी, आखिर क्या हो गई बात

मौनी रॉय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा जिसमें वह सड़क पर पैसे मांगने वाली एर महिला को गले से लगार उनसे माफी मांगती नजर आ रही हैं।

Google Oneindia News

मुंबई, 12 अगस्तः टीवी की फेमस 'नागिन' के रोल से लेकर बॉलीवुड में अपना जलवा बिखरेनी वाली मौनी रॉय के चर्चे आजकल हर जगह हैं। एक्ट्रेस मौनी रॉय जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में मौनी रॉय नेगेटिव किरदार निभा रही हैं। ये फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी बीच सोशल मीडिया पर मौनी रॉय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा जिसमें वह सड़क पर पैसे मांगने वाली एर महिला को गले से लगार उनसे माफी मांगती नजर आ रही हैं। मौनी रॉय के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

वायरल हो रहा है मौनी रॉय का वीडियो

वायरल हो रहा है मौनी रॉय का वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मौनी रॉय मुंबई की सड़क के किनारे दो पैसे मांगने वाली महिलाओं को गले से लगा रही हैं। मौनी रॉय इस वीडियो में उन महिलाओं को सॉरी बोलती नजर आ रही हैं। पैपराजी विरल भयानी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

पैसे मांगने वाली महिलाओं को मौनी ने गले से लगाया

वीडियो में देखा जा सकता है कि मौनी रॉय मुंबई के किसी रेस्तरां से बाहर निकलकर सड़क के किनारे खड़ी होती हैं। तभी उनके पास दो पैसे मांगने वाली महिलाएं आ जाती हैं। महिलाएं उनसे मांगने लगती हैं। इस पर मौनी उन्हें गले से लगाकर सॉरी बोलती हैं और कहती हैं कि उनके पास पैसे नहीं हैं। मौनी दोनों महिलाओं से काफी प्यार से मिलती हैं जिससे वो दोनों काफी खुश हो जाती हैं। इस वीडियो में मौनी रॉय ब्लैक-वाइट ट्रांसपेरेंट बैकलेस फ्रॉक में नजर आ रही थीं। वह काफी सुंदर लग रही थीं।

मौनी ने महिलाओं से बोला सॉरी

खबर है कि मौनी रॉय अपने पति सूरज नांबियार के साथ डिनर डेट पर थीं। वह रेस्तरां से जैसे ही बाहर निकलीं तो कुछ महिलाएं उनसे पैसे मांगने लगीं। महिलाओं ने मौनी से कहा- दीदी जो भी दो, दिल से दो इस पर मौनी ने आगे बढ़कर उन्हें गले लगा लिया। साथ ही मौनी ने कहा- अभी मेरे पास पैसे नहीं हैं। मौनी ने उनसे सॉरी बोला। दोनों महिलाएं एक-एक बच्चा लिए थीं। मौनी ने बच्चों को भी प्यार किया और बोलीं- बेबी बहुत सुंदर है।

लोग मौनी से कह रहे ऐसी बातें

मौनी के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोगों ने मौनी के लिए हार्ट इमोजी बनाए हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- मौनी रॉय के लिए सम्मान। एक और यूजर ने लिखा है- मौनी रॉय बहुत दयालु हैं। हालांकि कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया है और लिखा है- ये सब पब्लिसिटी के लिए है।

इसे भी पढ़ेंः कौन हैं आकांक्षा शर्मा? क्या इस लड़की के लिए टाइगर श्रॉफ ने दिशा पाटनी से कर लिया ब्रेकअपइसे भी पढ़ेंः कौन हैं आकांक्षा शर्मा? क्या इस लड़की के लिए टाइगर श्रॉफ ने दिशा पाटनी से कर लिया ब्रेकअप

पति के साथ किया लिपलॉक

पति के साथ किया लिपलॉक

कुछ दिनों पहले ही मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार का जन्मदिन था। मौनी रॉय ने उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थीं। मौनी ने अपने पति को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने क्वालिटी टाइम की कुछ अनदेखी तस्वीरों को शेयर कर अपने पति को जन्मदिन विश किया था। इन तस्वीरों में दोनों लिपलॉक करते नजर आ रहे थे।

Comments
English summary
mouni roy hugged two women beggers on the road and said sorry what happened with her
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X