Mothers Day 2023 : 'मां का अनादर यानी ईश्वर का अपमान', जानिए शांति प्रिया ने क्यों कहा ऐसा? Exclusive
Shanti Priya On Mothers Day: आज पूरी दुनिया मदर्स डे मना रही है। मां के प्यार और त्याग को शब्दों में परिभाषित करना असंभव है। उसकी महिमा के आगे तो भगवान भी नतमस्तक हैं।

Shanti Priya On Mothers Day: नंबे के दशक की बेहतरीन अभिनेत्री शांति प्रिया ने पूरे 28 साल बाद अब स्क्रीन पर वापसी की है। अपने करियर की शीर्ष पर शांति प्रिया ने मशहूर एक्टर 'बाजीगर' फेम सिद्धार्थ रे संग शादी करके इंडस्ट्री छोड़ दी थी , इस शादी से उन्हें दो बेटे हैं लेकिन इसे कुदरत का क्रूर मजाक कहिए या कुछ और कि हार्ट अटैक के चलते साल 2004 में सिद्धार्थ का निधन हो गया। इसके बाद शांति ने अकेले अपने दोनों बच्चों की परवरिश की। आज वो रीयल लाइफ में बखूबी मम्मी-पापा का डबल रोल निभा रही हैं।
जिंदगी के कुठाराघात को झेलकर आगे बढ़ने वाली शांति प्रिया ने हाल ही में वनइंडिया हिंदी से Exclusive बातचीत करके अपने दिल के राज खोलें। उन्होंने कहा कि 'वो मदर्स डे को लेकर बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं। उनके बच्चों ने कुछ सरप्राइज प्लान किया है और वो अपने बच्चों के हिसाब से ही ये दिन मनाएंगी।' लेकिन इसके साथ ही उन्होंने बेहद ही दिल छू लेने वाली बात कही।
उन्होंने कहा कि 'हम भगवान के बारे में बातें करते हैं लेकिन हम उन्हें देखते नहीं है लेकिन मां ही भगवान का रूप हैं। पैरेंटस के बारे में माता-पिता का प्रेम हमेशा बराबर होता है लेकिन क्या है ना पिताजी को घर चलाने के लिए घऱ से बाहर जाना पड़ता है लेकिन मां का रोल बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि वो पेट में बच्चे को पालने से लेकर उसके बाहर आने और उसकी परवरिश में अहम रोल निभाती है। मां बच्चे के जन्म से लेकर जब तक बच्चे की शादी नहीं हो जाती है तब तक साथ रहती है। अब शादी के बाद भी अगर किसी बच्चे को कोई दिक्कत होती है तो वो मां से ही डिस्कस करते हैं तो कहने का मतलब यही है का मां से बड़ा कोई नहीं है।'
'इसका मतलब यही है कि मां भगवान की तरह ही आपके पास है। इसलिए मां के बारे में कुछ कहा ही नहीं कहा जाता है। अगर आप उनका आदर नहीं करते हैं तो समझ लीजिए आप भगवान की रिसपेक्ट नहीं करते हैं, उन्हें वैल्यूज नहीं दे रहे हैं,तो आप कभी भी खुश नहीं रहेंगे। जितना मां को आप खुश रखेंगे उतने ही खुश आप रहेंगे। इसलिए अपनी मां को हमेशा खुश रखिए, वो कभी भी आपसे चौबिस घंटे की डिमांड नहीं करती हैं, वो कभी नहीं कहेंगी कि मुझे ये लाकर दो, बस आप उन्हें फोन करके एक बार उनका हाल-चाल पूछ लीजिए और अगर साथ में हैं तो एक बार बस बोल दीजिए मां I Love You. वो अपना सारा प्यार आशीष आप पर न्यौछावर कर देंगी।'
देखें शांति प्रिया का पूरा Exclusive Interview












Click it and Unblock the Notifications