प्रेग्नेंट सना खान के जूते के फीते बांधने लगीं मां, फूट फूटकर रोने लगीं एक्ट्रेस, वीडियो हुआ वायरल
Sana Khan Mother: सना खान और मुफ्ती अनस सैयद जल्द ही इस दुनिया में अपने होनो वाले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। दोनों जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। वह अपने पहले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सना खान के चेहरे पर जल्द ही मां बनने की खुशी साफ नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सना खान के मां बनने में अब ज्यादा दिन बाकी नहीं है। इसी बीच सोशल मीडिया पर सना खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सना खान की मां अपनी बेटी के जूते के फीतों को बांधती दिखाई दे रही हैं। सना खान ने अपनी मां की इस तस्वीर को शेयर करने के साथ एक बड़ा नोट भी लिखा है।
सना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में सना बुर्का पहने ऊपर बैठी हैं और मां जमीन पर बैठी हैं। मां सना के जूते के फीते बांध रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सना की मां इस दौरान उनसे कुछ कहती हैं, जो कि समझ में नहीं आ रहा है। वहीं सना खान ने इस वीडियो पर अपनी फीलिंग बयां करते हुए एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है। सना इस दौरान रोने लग जाती हैं।

सना खान ने मां का वीडियो किया शेयर
सना खान ने मां का वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है- मैं वॉक पर जा सकूं, इसलिए मेरी मां मेरे जूते के फीतों को बांध रही हैं। मां के प्यार से ज्यादा सच्चा और निस्वार्थ प्यार कोई नहीं है। इस वीडियो को पोस्ट करना पड़ा क्योंकि हमेशा उनके द्वारा हमारे लिए किए गए प्यार और बलिदान को भूल जाते हैं। चाहे आपकी उम्र कितनी भी हो, आप उनके लिए हमेशा छोटे बच्चे ही रहेंगे।
सना खान ने कहा- मुझे अपनी मां की तरह बनना है
सना खान ने अपने नोट में आगे लिखा है- मैं अपने फीते बांधने के लिए झुक नहीं सकती थी। उस दौरान मैं रो रही थी लेकिन अब इस वीडियो को देखकर मैं अपनी मां यो याद कर रही हूं। मैं अपने बच्चे को यही प्यार देने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। मैं उम्मीद करती हूं कि अपनी मां के जैसे कम से कम आधी भी बन पाऊं तो काफी होगा।
सना खान की मां के लिए लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
आपको बता दें कि सना खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे देखने के बाद सान खान की आलोचना भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- अगर आप अपनी मां से प्यार करती हैं तो ये पोस्ट डिलीट कर दीजिए। वहीं एक शख्स ने लिखा है- अल्लाह अल्लाह... ये प्रेग्नेंट हैं। ये अपने जूते खुद नहीं बांध सकती हैं। इसलिए इनकी मां मदद कर रही हैं। लोगों को इस स्थिति का गलत मतलब निकालने पर शरम आनी चाहिए। वहीं एक व्यक्ति ने लिखा है- माशाअल्लाह...ये एक मुश्किल वक्त है और मां बेटी की मदद कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications