इस महिला सिंगर पर परफॉर्मेंस के दौरान बाल्टियां भर-भर के उड़ाए गए नोट, जिसने देखा वीडियो वो बोला- OMG
नई दिल्ली, 19 नवंबर। गुजरात की सिंगर उर्वशी रादादिया का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो अहमदाबाद का बताया जा रहा है, जहां एक कार्यक्रम के दौरान उनपर पैसों की ऐसी बारिश हुई कि हर कोई देखता रह गया। वीडियो में उर्वशी के उपर बाल्टियां भर-भरकर पैसों की बारिश की जा रही है।
Recommended Video

नोटों के ढेर में उर्वशी का परफॉर्मेंस
सोशल मीडिया पर जिसने भी इस वीडियो को देखा वो हक्क-बक्का रह गया। वीडियो में दिख रहा है कि उर्वशी रादादिया एक कार्यक्रम में परफॉर्म कर रही हैं, तभी एक शख्स उनके उपर नोटों से भरी बाल्टि उलेड़ देता है। इससे पहले भी उर्वशी के चारों तरफ नोटों की चादर बिछी हुई है। ये देख वहां पर जोर-जोर से तालियां बजना शुरू हो जाती हैं। गाना गा रहीं उर्वशी रादादिया के आगे पीछे पैसों का ढेर लगा हुआ है।

उर्वशी ने खुद शेयर की हैं कार्यक्रम की फोटोज
इस वीडियो को खुद उर्वशी रादादिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "श्री समस्त हीरावाड़ी ग्रुप द्वारा तुलसी विवाह का आयोजन किया गया है, जिसमें लोकदैरा का आयोजन किया गया। आपके अमूल्य प्यार के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।

कौन हैं उर्वशी रादादिया?
सिर्फ 6 साल की उम्र से सिंगिंग का शौक रखने वालीं उर्वशी गुजरात की फोक सिंगर हैं। उनकी गिनती गुजरात की टॉप सिंगर में होती है। आपको बता दें कि उनका पालन-पोषण अहमदाबाद में हुआ है। बचपन से उन्होंने IAS बनने का सपना देखा था, लेकिन पारिवारिक समस्याओं के कारण वो उस फील्ड में अपना करियर नहीं बना सकीं, लेकिन उनकी आवाज ने उन्हें वो बुलंदी दिला दी कि आज पूरा गुजरात उन्हें जानता है। उर्वशी 'नगर नंद जी ना लाल' गाने से फेमस हुई थीं।












Click it and Unblock the Notifications