Monalisa Viral Video: मोनालिसा ने लोगों को दिया मोबाइल नंबर? आपने किया कॉल? वीडियो ने मचाया हंगामा
Monalisa Viral Video: महाकुंभ 2025 के भव्य मेले में नजर आईं नीले आंखों वाली मोनालिसा पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मोनालिसा का गॉर्जियस लुक इन दिनों इंटरनेट पर कहर बरपा रहा है। इसी बीच मोनालिसा का लेटेस्ट वीडियो हंगामा मचा रहा है।
मोनालिसा का लेटेस्ट वीडियो हुआ वायरल
मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपना मोबाइल नंबर लोगों को देती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर कर दिया है जिसके बाद हर जगह तबाही मच गई है।

मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया अपना मोबाइल नंबर
-आपको बता दें कि मोनालिसा के इस वीडियो पर जहां कुछ लोगों को आपत्ति है और वहीं कुछ लोग नंबर मिलते ही खुश हो गए हैं। कई लोगों का कहना है कि मोनालिसा को इंस्टाग्राम पर अपना पर्सनल नंबर नहीं देना चाहिए था। ये उसने सही नहीं किया।
-मोनालिसा के साथ इस वीडियो में उनकी बड़ी मम्मी भी नजर आ रही हैं। जानकारी के अनुसार ये नंबर मोनालिसा का पर्सनल नंबर नहीं है बल्कि उनकी बड़ी मम्मी का नंबर है। मोनालिसा को इस वीडियो में ये कहते हुए सुना जा सकता है कि, ये मेरी बड़ी मम्मी का नंबर है। किसी को भी अगर कॉन्टैक्ट करना है तो इस नंबर पर कॉल करे।
अब ऐसे करें मोनालिसा से कॉन्टैक्ट
मोनालिसा ने वीडियो में कहा है- किसी भी चीज की जरूरत हो तो बड़ी मम्मी को कॉल कर सकते हैं। मोनालिसा का ये वीडियो इस समय इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें कि सोशल मीडियो पर फेमस होने के बाद से मोनालिसा को कई इवेंट्स में बुलाया जाने लगा है और ऐसे में उनसे संपर्क करने में दिक्कत हो रही है।
लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
-इसी वजह से मोनालिसा ने अपना ये नंबर पब्लिक कर दिया है। हालांकि लोगों की मानें तो उनका ये मोबाइल नंबर स्विच ऑफ बता रहा है। लोग मोनालिसा को सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोग उनको लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं।
-एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- व्हॉट्सऐप नहीं चलाती हो क्या इस नंबर पर। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- स्विच ऑफ जा रहा है तुम्हारा नंबर। कई लोग तो उनके नंबर देने का मजाक भी बना रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications