Monalisa Viral Video: महाकुंभ गर्ल मोनालिसा पर 'गुंडों' ने किया हमला, फिर जो हुआ..., मचा हंगामा
Monalisa Viral Video: महाकुंभ 2025 के भव्य मेले ने न सिर्फ रिकॉर्डतोड़ लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई बल्कि कई आम लोग रातोंरात फेमस भी हो गए। इसी कड़ी में महाकुंभ की वयारल गर्ल मोनालिसा का नाम भी शामिल है।
महाकुंभ 2025 में वायरल हुई थी मोनालिसा
महाकुंभ 2025 से कुछ ऐसे वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया है। कुंभ ने कई लोगों को वायरल कर दिया है, जिनमें से एक माला बेचने आईं लड़की मोनालिसा भी हैं। मोनालिसा को कुंभ में जिसने भी देखा वो उनकी खूबसूरत नीली आंखों का दीवाना हो गया।

मोनालिसा की खूबसूरती की जमकर हो रही है तारीफ
महाकुंभ का मेला भले ही अब खत्म हो चुका है लेकिन सोशल मीडिया पर मोनालिसा का जादू अभी भी चल रहा है। मोनालिसा का गॉर्जियस लुक इन दिनों इंटरनेट पर कहर बरपा रहा है। सोशल मीडिया पर हर कोई इस लड़की की खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहा है।
मोनालिसा को मिला बॉलीवुड फिल्म का ऑफर
-आपको बता दें कि महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले की उम्र 16 साल है। वह मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली हैं। वह बंजारा समाज से आती हैं। इंटरनेट पर मोनालिसा की पॉपुलैरिटी देखकर उसे फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने मूवी तक ऑफर कर दी है।
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें मोनालिसा को 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के लिए साइन किया गया है। इस फिल्म का ऑफर देने के लिए डायरेक्टर सनोज मिश्रा मोनालिसा के घर गए थे। फिलहाल मोनालिसा का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह फिल्म की शूटिंग करती नजर आ रही हैं।
फिल्म के एक्शन सीन की शूटिंग करती नजर आईं मोनालिसा
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि फिल्म के एक सीन की शूटिंग के लिए मोनालिसा कई गुंडों को एक साथ मारती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के सामने करीब 5 बदमाश खड़े हैं, जिनके हाथों में डंडे और चाकू नजर आ रहे हैं। इसके बाद जैसे ही वो आगे बढ़ते हैं तो एक्ट्रेस उन पर टूट पड़ती हैं।
फाइटिंग करती दिखाई दीं मोनालिसा
-कहा जा रहा है कि ये वीडियो महाकुंभ 2025 की वायरल गर्ल मोनालिसा का है। मोनालिसा को इस सीन में दमदार फाइटिंग करते हुए देखा जा सकता है। फिलहाल उनका ये एक्शन सीन इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर मोनालिसा की तारीफ कर रहे हैं।
-सोशल मीडिया यूजर्स की मानें तो मोनालिसा ने काफी कम समय में ही ये सब सीख लिया है। हालांकि कुछ यूजर्स ये भी दावा कर रहे हैं कि ये वीडियो मोनालिसा का नहीं है, बल्कि इस वीडियो में दिखने वाली एक्ट्रेस राधिका मदान हैं।
मुंबई में रहने लगी हैं मोनालिसा
-जानकारी के अनुसार मोनालिसा को फिल्म का ऑफर मिलने के बाद वह डायरेक्टर के साथ मुंबई चली गई हैं। फिलहाल मोनालिसा मुंबई में रहती हैं और वहां पढ़ाई भी कर रही हैं।
-मुंबई जाने के बाद से मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर कई वीडियोज शेयर किए हैं जो कि खूब वायरल हुए हैं। हालांकि ये एक्शन सीन वाला वीडियो मोनालिसा का है या नहीं, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।












Click it and Unblock the Notifications