Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मोनालिसा को फिल्म का ऑफर देने वाले डायरेक्टर की रेप केस में गिरफ्तारी, अब वायरल गर्ल के करियर का क्या होगा?

Monalisa News: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म का ऑफर देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा की रेप केस में गिरफ्तारी हो चुकी है। उन्होंने इस वायरल गर्ल को अपनी अगली फिल्म दि डायरी ऑफ मणिपुर 2025 में लेने का ऐलान किया था। आइए जानते है पूरा मामला क्या है?

सनोज मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने एक छोटे कस्बे से आने वाली और हीरोइन बनने की तमन्ना रखने वाली एक लड़की के साथ कई बार रेप किया। इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से बेल खारिज होने के बाद दिल्ली के नबी करीम थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

Monalisa

पीड़िता ने बताया साल 2020 में वो झांसी में रहती थी उसी समय टिकटॉक और इंस्टाग्राम के जरिए उसकी मुलाकात सनोज मिश्रा से हुई थी। कुछ समय तक दोनों के बीच बातचीत होती रही और फिर डायरेक्टर ने 17 जून 2021 को एक दिन उसे अचानक बताया कि वो झांसी रेलवे स्टेशन पहुंच चुका है। वो उससे मिलने के लिए आए। उसने समाज के लोक लिहाज का डर बताया तो उसने आत्महत्या की धमकी दी। अगले दिन डायरेक्टर ने फिर आत्महत्या की धमकी देकर उसे रेलवे स्टेशन बुलाया।

नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ रेप किया: पीड़िता

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि डायरेक्टर आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ रेप किया। उसके बाद उसने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए और धमकी दी कि अगर उसने विरोध किया, तो वो इन्हें सार्वजनिक कर देगा। इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर और फिल्मों में काम दिलाने का लालच देकर कई बार अलग-अलग जगहों पर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए।

अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की दी धमकी: पीड़िता

पीड़िता ने बताया कि शादी का वादा सुनकर वो इसी उम्मीद में मुंबई आ गई और आरोपी के साथ रहने लगी, लेकिन वहां भी आरोपी उसका शोषण करता रहा और कई बार उसके साथ मारपीट भी की गई। उसने यहां तक आरोप लगाया हि कि आरोपी ने तीन बार जबरन उसका अबॉर्शन कराया है। इसी साल फरवरी 2025 में आरोपी ने उसे छोड़ दिया और धमकी दी कि अगर उसने कोई शिकायत की, तो वो उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

कौन है सनोज मिश्रा

सनोज मिश्रा एक भारतीय फ़िल्म निर्देशक और पटकथा लेखक हैं। उसने कई हिंदी फ़िल्मों का निर्देशन किया है, जिनमें 'गांधीगिरी' (2016), 'राम की जन्मभूमि' (2019), 'लफंगे नवाब' (2019), 'श्रीनगर' (2022), और 'द डायरी ऑफ़ वेस्ट बंगाल' शामिल हैं। वर्तमान में, वह अपनी आगामी फ़िल्म 'द डायरी ऑफ़ मणिपुर' पर काम कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने महाकुंभ मेले में वायरल हुई मोनालिसा भोसले को मुख्य भूमिका में कास्ट किया है। वायरल गर्ल मोनालिसा के बारे में उसने कहा था कि उन्हें पता चला कि मोनालिसा नाम की लड़की कुंभ मेले में वायरल हो रही है, तो उन्होंने पहली बार उसे देखा। उसका परिवार टेंट में रहता है और उनके पास घर तक नहीं है। उसके आसपास लोगों का हुजूम लगा रहता था ऐसे में मैने सोचा क्यों न इसकी मदद की जाए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+