Monalisa के नए लुक ने लोगों को बनाया दीवाना, इंटरनेट पर कहर बरपा रहा है महाकुंभ वायरल गर्ल का नया वीडियो

Monalisa: महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष की माला बेचकर चर्चा में आई 16 साल की लड़की मोनालिसा अब पूरी तरह से बदल चुकी हैं। उनका अंदाज, बात करने का तरीका और स्टाइल इतना बदल गया है कि लोग उन्हें देखकर हैरान हो जाते हैं।

मोनालिसा का ट्रांसफॉर्मेशन लोगों को आया पसंद
सोशल मीडिया पर मोनालिसा का ट्रांसफॉर्मेशन फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। फिलहाल मोनालिसा न सिर्फ अपनी डेब्यू फिल्म की तैयारी कर रही हैं, बल्कि कई बड़े ब्रांड्स के लिए एड शूट्स का भी हिस्सा बन चुकी हैं।

Monalisa

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 'लेडी बॉस' लुक

-हाल ही में महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा का एक वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। ये वीडियो मोनालिसा के ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिसमें वह लेडी बॉस के अवतार में नजर आ रही हैं।

-वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा ने वाइट ब्लेजर के साथ ब्लैक ट्राउजर पहना है, जिसे उन्होंने मिनिमल मेकअप और स्लीक हेयरस्टाइल के साथ कैरी किया है। उनका ये क्लासी लुक देखकर लोग उनके दीवाने हो रहे हैं।

-मोनालिसा के इस वीडियो पर लगातार कमेंट्स की बौछार हो रही है। कोई उन्हें खूबसूरत कह रहा है तो कोई उन्हें जल्द ही बड़ी स्टार बनने का आशीर्वाद दे रहा है। कई फैंस ने उनके लिए हार्ट और फायर इमोजी भी पोस्ट किए हैं। इससे ये साफ है कि मोनालिसा का ये नया अंदाज लोगों के दिलों पर छा गया है।

म्यूजिक वीडियो और फोटोशूट से भी बटोरी थीं सुर्खियां

कुछ समय पहले मोनालिसा का एक म्यूजिक वीडियो सादगी रिलीज हुआ था, जिसमें उनका प्यारा और मासूम अंदाज देखने को मिला था। इस गाने ने रिलीज होते ही मिलियन्स व्यूज हासिल कर लिएथे। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में ब्राइडल फोटोशूट भी करवाया था, जिसमें उनका लुक इतना रियल लगा था कि कई फैंस को लगा वो शादी करने जा रही हैं। हालांकि ये सिर्फ एक शूट था।

बॉलीवु में डेब्यू फिल्म की तैयारी

मोनालिसा इन दिनों अपनी पहली फिल्म की तैयारियों में जुटी हुई हैं। वह एक्टिंग की ट्रेनिंग ले रही हैं और खुद पर लगातार काम कर रही हैं। उनके लुक्स और एक्सप्रेशंस से साफ झलकता है कि वह जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री करने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+