Monalisa: सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद मोनालिसा ने दिखाया ऐसा लुक, मिनटों में वायरल हुई ऐसी रील
Monalisa New look: महाकुंभ 2025 में माला बेचकर रातोंरात सोशल मीडिया स्टार बनीं मोनालिसा इस समय खबरों में छाई हुई हैं। खबर है कि मोनालिसा को बॉलीवुड फिल्म ऑफर करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
डायरेक्टर सनोज मिश्रा हुए गिरफ्तार
डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर एक महिला ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डायरेक्टर सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने रेप के मामले में गिरफ्तार किया है। इस मामले ने पूरे बॉलीवुड और सोशल मीडिया में हंगामा मचा दिया है।

दिल्ली के तिहाड़ जेल में हैं डायरेक्टर
फिलहाल डायरेक्टर सनोज मिश्रा दिल्ली के तिहाड़ जेल में दिन काट रहे हैं। वहीं सनोज मिश्रा के वकील ने खुलासा किया है कि जेल में डायरेक्टर को जान का खतरा भी है। आपको बता दें कि मोनालिसा को डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'द मणिपुर फाइल्स' में कास्ट किया था।
डायरेक्टर की गिरफ्तारी के बाद मोनालिसा की हो रही चर्चा
फिल्म के डायरेक्टर की गिरफ्तारी की खबर के बाद से लोग मोनालिसा को लेकर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनके वीडियोज मिनटों में वायरल हो जाते हैं। मोनालिसा इंस्टाग्राम पर अपने रील वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसी के जरिए वह अपनी एक्टिंग की भी प्रैक्टिस कर रही हैं।
मोनालिसा का नया साड़ी लुक
मोनालिसा हर दिन रील्स वीडियोज बनाती हैं। डायरेक्टर सनोज मिश्री की गिरफ्तारी के बाद अब मोनालिसा ने साड़ी लुक में अपना वीडियो शेयर किया है। उन्होंने जो रील बनाई है, उसमें वह पर्ल नेकलेस और लॉन्ग झुमके फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं।
लाइट मेकअप के साथ रिवील किया नया लुक
मोनालिसा अपने लेटेस्ट वीडियो में गोल्डन कलर की साड़ी में दिखाई दे रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने काफी लाइट मेकअप कर रखा है और पर्पल शेड लिपस्टिक लगा रखी है। उन्होंने इस लुक को साइड पार्टेड हेयरस्टाइल से कंप्लीट किया है।
लोगों को पसंद आया मोनालिसा का देसी लुक
मोनालिसा का ये सारी लुक तेजी से वायरल हो रही है। फैंस को उनका ये देसी अंदाज काफी पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि मोनालिसा ने इस सारी लुक में दो रील्स बनाई हैं। उन्होंने मैं तुझ में अपनी जान रख दूं और दुनिया चले न चले, गाने पर रील्स बनाई है। फैंस इन दोनों वीडियोज पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
सनोज मिश्रा को लेकर मोनालिसा ने कही थी ऐसी बात
-इससे पहले मोनालिसा ने एक इंटरव्यू में अपनी अपकमिंग फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा के बारे में बात की थी। मोनालिसा ने कहा था- सनोज मिश्रा सर अच्छे इंसान हैं। उनके साथ जो हो रहा है वो बिल्कुल गलत है।
-मोनालिसा ने ये भी बताया था कि वह दो बार खुद सनोज मिश्रा के साथ बाहर होटल में रही है, लेकिन डायरेक्टर ने उनके साथ कोई गलत हरकत नहीं कि बल्कि सम्मान के साथ उनका पूरा ध्यान रखा था।












Click it and Unblock the Notifications