Monalisa ने सनोज मिश्रा की 'गंदी नजर' की खोली ऐसी पोल, फिर हाथ जोड़कर कही ऐसी बात
Monalisa: मोनालिसा इन दिनों डायरेक्टर सनोज मिश्रा की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल सनोज मिश्रा ने महाकुंभ 2025 की वायरल गर्ल मोनालिसा को द डायरीज ऑफ मणिपुर ऑफर की थी। फिलहाल मोनालिसा की ये फिल्म टलती नजर आ रही है क्योंकि मूवी के डायरेक्टर सनोज मिश्रा इस समय जेल में हैं।
सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
महाकुंभ 2025 में माला बेचकर रातोंरात सोशल मीडिया स्टार बनीं मोनालिसा इस समय खबरों में छाई हुई हैं। खबर है कि मोनालिसा को बॉलीवुड फिल्म ऑफर करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर एक महिला ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

सनोज मिश्रा तिहाड़ जेल में दिन काट रहे हैं
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डायरेक्टर सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने रेप के मामले में गिरफ्तार किया है। इस मामले ने पूरे बॉलीवुड और सोशल मीडिया में हंगामा मचा दिया है। फिलहाल डायरेक्टर सनोज मिश्रा दिल्ली के तिहाड़ जेल में दिन काट रहे हैं।
मोनालिसा के नए वीडियो ने मचाया हंगामा
इसी बीच मोनालिसा ने एक वीडिया बनाकर बड़ा खुलासा किया है। मोनालिसा ने वीडियो में कहा है- सोशल मीडिया पर मुझे और सनोज मिश्रा को लेकर गंदी बातें फैलाई जा रही हैं। सनोज सर मुझे अपनी बेटी की तरह मानते हैं। उन्होंने कभी मुझ पर गंदी नजर नहीं डाली।
मोनालिसा ने कहा- गलत खबर न फैलाएं
इसके बाद मोनालिसा ने हाथ जोड़कर लोगों से कहा- इस तरह की गलत खबर न फैलाएं। सनोज मिश्रा सर बहुत अच्छे हैं। मुझे उनके साथ हेमशा सेफ फील होता है। इससे पहले भी मोनालिसा ने एक वीडियो बनाकर कहा था- सनोज सर ऐसे नहीं हैं। हम भी उनके साथ 2 दिन बाहर होटल में रहकर आए हैं। सर बहुत अच्छे हैं और उनके साथ बुरा हो रहा है।
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं मोनालिसा
आपको बता दें कि महाकुंभ 2025 की वायरल गर्ल मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपने वीडियोज और फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। मोनालिसा के रील वीडियोज खूब वायरल होते हैं और लोग उस पर जमकर अपना प्यार भी लुटाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications