शादी के बाद मिल रही जान से मारने की धमकियों से परेशान हैं मोनालिसा और फरमान खान, सरेआम दे दी चुनौती!
महाकुंभ से चर्चा में आई मोनालिसा इन दिनों अपनी शादी के लिए खबरों में हैं। उन्होंने फरमान खान नाम के शख्स से शादी की है। दोनों इन दिनों गंभीर विवाद और मुश्किल हालात का सामना कर रहे हैं। शादी के बाद इस जोड़े पर 'लव जिहाद' जैसे आरोप लगाए गए हैं। जिसके चलते उन्हें लगातार धमकियां मिलने का दावा किया जा रहा है। हाल ही में दोनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी स्थिति बताई है।

फरमान खान ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
फरमान खान पर मोनालिसा को बहकाने और यहां तक कि 'आतंकी' होने तक के आरोप लगाए गए। इन आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने खुद को एक साधारण कलाकार बताया। उन्होंने कहा कि वे बचपन से आर्य समाज से जुड़े रहे हैं और उनके गांव के लोग उनके स्वभाव से परिचित हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस मामले को धार्मिक या राजनीतिक रंग न दिया जाए।
जान से मारने की धमकियों का दावा
कपल का कहना है कि उन्हें देशभर से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। मोनालिसा के परिवार और निर्देशक सनोज मिश्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए फरमान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद से दोनों का जीवन और अधिक तनावपूर्ण हो गया है।
भावुक होकर लगाई मदद की गुहार
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फरमान भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि उनका सबसे बड़ा "दोष" सिर्फ यह है कि वे मुस्लिम परिवार में पैदा हुए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या प्यार करना गलत है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उन्हें काम करने से रोका गया और धमकियां जारी रहीं, तो वे आत्महत्या जैसा कदम उठाने पर मजबूर हो सकते हैं।फरमान ने अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि काम न मिलने की वजह से उनके पास आय का कोई साधन नहीं बचा है। ऐसे में रोजमर्रा का जीवन चलाना भी मुश्किल हो गया है।
मंदिर में हुई शादी का दावा
फरमान के अनुसार, दोनों ने श्री नारायण गुरु के सिद्धांतों को मानने वाले एक मंदिर में विवाह किया। उन्होंने बताया कि इस मंदिर में किसी भी धर्म के लोग विवाह कर सकते हैं, और उनका रिश्ता समानता और आपसी सम्मान पर आधारित है।
मोनालिसा ने लगाए गंभीर आरोप
मोनालिसा ने भी सरकार से मदद की अपील की और कहा कि अगर उन्हें सुरक्षा नहीं मिली तो वे आत्महत्या कर लेंगी। उन्होंने सनोज मिश्रा पर फीस न देने, परिवार को डराने और पैसों का लालच देने जैसे आरोप लगाए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि 'लव जिहाद' या धर्म परिवर्तन जैसी कोई बात नहीं है और वे सभी धर्मों का सम्मान करती हैं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications