Monalisa ने की साउथ सिनेमा में एंट्री, इस एक्टर संग करेंगी रोमांस, महाकुंभ गर्ल ने चलाया ऐसा जादू
Monalisa: महाकुंभ 2025 मेले के दौरान प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से सुर्खियों में आई सोशल मीडिया सेंसेशन मोनालिसा, अब मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने जा रही हैं। इंदौर (मध्य प्रदेश) की रहने वाली मोनालिसा ने महाकुंभ में माला बेचते हुए अपने सिंपल अंदाज से लोगों को दीवाना बना दिया था।
मलयालम फिल्म 'नागम्मा' में नजर आएंगी मोनालिसा
अब मोनालिसा ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी पहली मलयालम फिल्म 'नागम्मा' के पूजा समारोह की तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर अपने नए सफर की घोषणा की है। फिल्म 'नागम्मा' में मोनालिसा के साथ एक्टर कैलाश नजर आएंगे।

सितंबर 2025 से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
एक्टर कैलाश फिल्म 'नीलाथमारा' (2009) में अपने दमदार अभिनय के लिए काफी पॉपुलर हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर पी. बीनू वर्गीस हैं और प्रोडक्शन की जिम्मेदारी जीली जॉर्ज संभाल रही हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग सितंबर 2025 में शुरू हो जाएगी।
खास मेहमानों की मौजूदगी में हुआ पूजा समारोह
कोच्चि में आयोजित फिल्म के पूजा समारोह में मलयालम सिनेमा के दिग्गज निर्देशक सिबी मलयिल शामिल हुए थे। सिबी मलयिल थानियावर्तनम (1987), किरीदम (1989), दशरथम (1989), भारतम (1991) और कमलादलम (1992) जैसी कई क्लासिक फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। उनकी मौजूदगी ने इस मौके को और खास बना दिया था।
मोनालिसा का महाकुंभ से ग्लैमर वर्ल्ड तक का सफर
महाकुंभ मेले में मोनालिसा का जादू ऐसा चला कि उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। जहां एक ओर लाखों लोग उनकी सादगी और खूबसूरती के कायल हो गए, वहीं दूसरी ओर इस पर बहस भी छिड़ी। कुछ लोगों ने कहा कि ये एक आम लड़की का वस्तुकरण है, जबकि कई लोगों ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से देखने और सेल्फी लेने की होड़ लगा दी।
केरल में भी दिखा मोनालिसा का क्रेज
-मोनालिसा फरवरी 2025 में केरल गई थीं, जहां उन्होंने कोझिकोड जिले में एक नए चेम्मनुर ज्वैलर्स शोरूम का उद्घाटन किया था। उनके आने की खबर मिलते ही वहां भारी भीड़ जुट गई थी। उस दौरान उन्होंने बॉबी के साथ मंच पर डांस भी किया था, जिसने फैंस का दिल जीत लिया था।
-ऐसे में मोनालिसा का सफर महाकुंभ 2025 के भव्स मेले से शुरू होकर अब सीधे मलयालम सिनेमा तक पहुंच चुका है। फैंस अब बेसब्री से उनकी पहली फिल्म नागम्मा का इंतजार कर रहे हैं।
म्यूजिक वीडियो और फोटोशूट से भी बटोरी थीं सुर्खियां
कुछ समय पहले मोनालिसा का एक म्यूजिक वीडियो सादगी रिलीज हुआ था, जिसमें उनका प्यारा और मासूम अंदाज देखने को मिला था। इस गाने ने रिलीज होते ही मिलियन्स व्यूज हासिल कर लिएथे। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में ब्राइडल फोटोशूट भी करवाया था, जिसमें उनका लुक इतना रियल लगा था कि कई फैंस को लगा वो शादी करने जा रही हैं। हालांकि ये सिर्फ एक शूट था।












Click it and Unblock the Notifications