Monalisa: फिल्म से पहले ही मोनालिसा ने कर दिया ऐसा कारनामा, लोगों को दी ये बड़ी खुशखबरी

Monalisa: महाकुंभ 2025 में माला बेचने वाली एक साधारण सी लड़की अपनी नेचुरल खूबसूरती और नीली आंखों के कारण रातों रात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी वीडियोज शेयर करती रहती हैं जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं।

मोनालिसा पर भगवान भोलेनाथ की कृपा
मोनालिसा का गॉर्जियस लुक इन दिनों इंटरनेट पर कहर बरपा रहा है। सोशल मीडिया पर हर कोई इस लड़की की खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहा है। लोगों की मानें तो मोनालिसा पर भगवान भोलेनाथ की ऐसी कृपा बरसी है कि वह रातों रात स्टार बन गई है।

Monalisa

मोनालिसा को मिला यूट्यूब की ओर से सिल्वर प्ले बटन

आपको बता दें कि मोनालिसा को बॉलीवुड में फिल्म भी ऑफर हो चुकी है। इतना ही नहीं उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी अब वैरिफाइड हो चुका है। हाल ही उन्हें यूट्यूब की ओर से सिल्वर प्ले बटन मिला है, जो उनके यूट्यूब चैनल के 1 लाख सब्सक्राइबर्स पूरे करने की सफलता का सम्मान है।

मोनालिसा के मेहनत की जमकर हो रही है तारीफ

इस खबर को सुनने के बाद से मोनालिसा के फैंस काफी खुश हो गए हैं। लोग उनकी मेहनत की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि यूट्यूब सिल्वर प्ले बटन उन क्रिएटर्स को दिया जाता है, जिनके चैनल पर 1 लाख सब्सक्राइबर्स पूरे हो जाते हैं। मोनालिसा ने बहुत ही कम समय में ये मुकाम हासिल कर लिया है।

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली हैं मोनालिसा

-आपको बता दें कि महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले की उम्र 16 साल है। वह मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली हैं। वह बंजारा समाज से आती हैं। इंटरनेट पर मोनालिसा की पॉपुलैरिटी देखकर उसे फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने मूवी तक ऑफर कर दी है।

-मोनालिसा के यूट्यूब चैनल पर डांस वीडियोज, व्लॉग्स और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी की झलकियां देखने को मिलती हैं। उनकी सादगी और आत्मविश्वास ने लोगों का दिल जीत लिया है। वहीं मोनालिसा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने डांस वीडियोज के रील्स शेयर करती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+