Monalisa ने फिल्म के लिए मांगे 10 करोड़ रुपए? महाकुंभ वायरल गर्ल का ऐसा सच आया सामने
Monalisa Film: एक समय पर महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली लड़की मोनालिसा आज एक उभरती हुई स्टार बन चुकी हैं। उनकी जिंदगी में आए इस जबरदस्त बदलाव ने सबका ध्यान खींचा है। न सिर्फ उनका लुक बदला है, बल्कि उनके बोलने और पेश आने का अंदाज भी अब पूरी तरह प्रोफेशनल हो गया है।
मोनालिसा के म्यूजिक वीडियो ने मचाया तहलका
हाल ही में रिलीज हुए मोनालिसा के म्यूजिक वीडियो ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त तहलका मचाया है। मोनालिसा अब सिर्फ एक इंटरनेट सेंसेशन नहीं हैं बल्कि एक एक्टिव एक्ट्रेस भी बन चुकी हैं। जानकारी के अनुसार वह कई फिल्में साइन कर चुकी हैं और आने वाले समय में उनके कई बड़े प्रोजेक्ट्स रिलीज के लिए तैयार हैं।

क्या मोनालिसा ने 10 करोड़ रुपए की फीस मांगी है?
-एक इंटरव्यू के दौरान जब मोनालिसा से पूछा गया था कि उन्होंने अपनी किसी फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये की फीस मांगी है, तो इस पर उनका जवाब बेहद दिलचस्प था। मिर्ची प्लस को दिए इंटरव्यू में मोनालिसा ने इन अफवाहों पर खुलकर बात की थी।
-मोनालिसा ने हंसते हुए कहा था- मैंने फिल्म साइन की है, लेकिन 10 करोड़ की फीस मांगने वाली बात बिल्कुल झूठ है। अगर सच में मुझे इतने पैसे मिल जाए, तो मैं अपना सपना पूरा करूंगी। मैं एक स्कूल खोलूंगी। उनके इस जवाब से न सिर्फ सच्चाई सामने आई है बल्कि ये भी पता चला है कि वो जमीन से जुड़ी हुई शख्सियत हैं।
-आपको बता दें कि मोनालिसा अभिनय की दुनिया में बेहतर बनने के लिए लगातार एक्टिंग क्लासेस ले रही हैं। उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया है कि उन्हें आज भी यकीन नहीं होता कि वह इतनी जल्दी वायरल और पॉपुलर हो गई हैं। फैंस से मिल रहे प्यार को वह एक गिफ्ट मानती हैं और खुद को लगातार निखारने में जुटी हुई हैं।
डेब्यू फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' की शूटिंग शुरू
-जानकारी के अनुसार मोनालिसा की डेब्यू फिल्म का नाम 'द डायरी ऑफ मणिपुर' है। इस फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है और ये प्रोजेक्ट मोनालिसा एक्टिंग जर्नी के लिए बहुत ही खास माना जा रहा है। इसके अलावा मोनालिसा अब एक ज्वैलरी ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर भी बन चुकी हैं और कई इवेंट्स और प्रमोशनल कार्यक्रमों में नजर आने लगी हैं।
-मोनालिसा अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह नियमित रूप से रील्स और अपडेट्स शेयर करती रहती हैं, जो अक्सर वायरल हो जाते हैं। मोनालिसा की कहानी उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है जो साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं और बड़े सपने देखते हैं। उनकी मेहनत, सकारात्मक सोच और लगन ने उन्हें नई पहचान दिलाई है।












Click it and Unblock the Notifications