खुल गई मोहम्मद सिराज और माहिरा शर्मा के प्यार की पोल-पट्टी, एक्ट्रेस ने सरेआम कही ऐसी बात और फिर जो हुआ

Mohammad Siraj and Mahira Sharma: कुछ समय पहले तक भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज और एक्ट्रेस माहिरा शर्मा के अफेयर की जमकर चर्चा हो रही थी। कहा जा रहा था कि मोहम्मद सिराज बिग बॉस 13 फेम माहिरा शर्मा के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

'बिग बॉस 13' में नजर आई थीं माहिरा शर्मा
आपको बता दें कि माहिरा शर्मा कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं, लेकिन उन्हें टीवी के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' में बतौर कंटेस्टेंट के रूप में ज्यादा पहचान मिली थी। इस शो में वह पारस छाबड़ा के नजदीक आ गई थीं। दोनों ने डेटिंग भी की लेकिन फिर इनका ब्रेकअप हो गया।

Mohammad Siraj and Mahira Sharma

मोहम्मद सिराज और माहिरा शर्मा के बीच क्या है रिश्ता?

अब माहिरा शर्मा का नाम भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज से जोड़ा जा रहा है। जब इस बात को लेकर हाल ही में पैपराजी ने माहिरा से सवाल किया तो एक्ट्रेस का रिएक्शन लोगों को हैरान करने वाला था। माहिरा शर्मा का ये लेटेस्ट वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पैपराजी के सामने माहिरा शर्मा ने कही ऐसी बात

आपको बता दें कि माहिरा शर्मा हाल ही में पैपराजी को जमकर पोज दे रही थीं। तभी उनसे किसी ने सवाल पूछा कि भारतीय क्रिकेट टीम में कौन सा प्लेयर उनका फेवरेट है। इस पर माहिरा पहले तो चौंक गईं और फिर कहा- 'क्या?' इसके बाद उन्होंने शरमाते हुए कहा- मेरी तो पूरी इंडियन क्रिकेट टीम ही फेवरेट है। ये कहने के बाद वो मुस्कुराते हुए वहां से चली गईं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

माहिरा शर्मा का इस तरह का रिएक्शन देख सोशल मीडिया यूजर्स काफी हैरान हो गए हैं। लोग उनके इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और उनसे कई तरह के सवाल भी पूछ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- सिराज सोच रहा होगा, मुझे बीच में क्यों ला रहे हो। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- वो क्रिकेट के बारे में कुछ नहीं जानती हैं।

नवंबर 2024 में शुरू हुआ था सिराज-माहिरा का रिश्ता

-टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मोहम्मद सिराज और माहिरा शर्मा के बीच नवंबर 2024 से बातचीत शुरू हुई थी। अफवाहों का दौर तब शुरू हो गया था, जब सिराज ने माहिरा का एक सोशल मीडिया पोस्ट लाइक किया था। दोनों ने एक-दूसरे को फॉलो करना भी शुरू कर दिया था।

-वहीं क्रिकेटर मोहम्मद सिराज की सोशल मीडिया गतिविधि से ऐसा कयास लगाया जा रहा था कि वह एक्ट्रेस माहिरा शर्मा के प्यार में पागल हैं। दोनों के बीच एक खास रिश्ता शुरू हो चुका है। लोगों का मानना है कि इन दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है। वहीं सिराज भी प्यार में डुबकी लगा रहे हैं।

कौन हैं माहिरा शर्मा जिनकी सोशल मीडिया पर हो रही है चर्चा

-माहिरा शर्मा एक पॉपुलर एक्ट्रेस और मॉडल हैं। वह अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों और वीडियोज की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। माहिरा शर्मा की खूबसूरती के लोग दीवाने हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

-माहिरा शर्मा रिएलिटी शोज से लेकर टीवी सीरियल्स तक में नजर आ चुकी हैं। सिर्फ इतान ही नहीं माहिरा शर्मा 50 से अधिक म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं। माहिरा शर्मा सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस हैं और उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

-माहिरा शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में सब टीवी के फेमस शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में एक छोटी सी भूमिका निभाकर की थी। इसके बाद वह साल 2016 में 'यारो का टशन' सीरियल में नजर आई थीं।

-माहिरा शर्मा टीवी के फेमस शो 'नागिन 3' में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने 'कुंडली भाग्य' सीरियल में मनीषा शर्मा की भूमिका निभाई है। माहिरा शर्मा ने टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' में भी हिस्सा लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+