मिथुन चक्रवर्ती ने 116 कुत्तों के नाम कर दी करोड़ों की प्रॉपर्टी, फार्महाउस में Dogs को मिली ऐसी रॉयल लाइफ
Mithun Chakraborty Dogs: सुप्रीम कोर्ट ने गत 11 अगस्त 2025 को दिल्ली-एनसीआर के नगर निकायों को निर्देश दिया था कि आवारा कुत्तों को तुरंत पकड़कर उनकी नसबंदी करें और उन्हें स्थायी रूप से शेल्टर होम में रखें।
आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के अधिकारियों को 6 से 8 सप्ताह के भीतर लगभग 5,000 कुत्तों के लिए आश्रय स्थल बनाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कुत्तों के हमले और रेबीज के खतरे से निपटने के लिए तुरंत कदम उठाने को कहा है।

कुत्तों को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
कोर्ट ने ये चेतावनी भी दी है कि यदि कोई व्यक्ति या संगठन आवारा कुत्तों को उठाने के काम में बाधा डालेगा तो उसके विरुद्ध अदालत अवमानना की कार्यवाही शुरू करेगी। इसी के साथ कुत्तों को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह की बातें होने लगी हैं।
मिथुन चक्रवर्ती के पास हैं 116 कुत्ते
-आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को कुत्तों से बहुत प्यार है। उनके पास 400 करोड़ रुपए की संपत्ति मौजूद है जिसमें से उन्होंने करीब 45 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी कुत्तों के नाम कर दी है।
-मिथुन चक्रवर्ती कुत्तों को बहुत प्यार करते हैं और उनके लिए एक शानदार जीवन सुनिश्चित करते हैं। वह न केवल महंगे कुत्तों को रखते हैं, बल्कि उन्होंने कई आवारा कुत्तों को भी गोद लिया है और उनकी भी वैसे ही देखभाल करते हैं।
कुत्तों के नाम कर दी 45 करोड़ की प्रॉपर्टी
-जानकारी के अनुसार मिथुन चक्रवर्ती ने करीब 116 कुत्तों को गोद लिया हुआ है। एक्टर ने इन्हीं 116 कुत्तों के नाम अपनी 45 करोड़ रुपए की जायदाद कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिथुन चक्रवर्ती जहां भी जाते हैं, वहां कई तरह के नस्लों के कुत्ते खरीदते हैं।
-इतना ही नहीं जब मिथुन चक्रवर्ती छुट्टियों पर जाते हैं, तो अपने कुत्तों को भी साथ लेकर जाते हैं। वो न सिर्फ अपने कुत्तों का ध्यान रखते हैं, बल्कि उन्हें लग्जरी लाइफ भी देते हैं। मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा ने एक इंटरव्यू में ससुर की इन बातों का खुलासा किया था।
मुंबई के मड आईलैंड पर कुत्तों के लिए है फॉर्महाउस
-मिथुन चक्रवर्ती ने मुंबई के मड आइलैंड पर लगभग 1.5 एकड़ का एक बड़ा फार्महाउस बनाया हुआ है। इस फार्महाउस पर उनके कुत्ते रहते हैं। यहां पर कई नौकर भी मौजूद हैं, जो कुत्तों की देखभाल करते हैं। इस फार्महाउस में हर कुत्ते को अपना कमरा दिया गया है। साथ ही उन कमरों में खेल का सामान, खाने की जगह और चिकित्सा जैसी तमाम सुविधाएं भी मौजूद हैं।
-जानकारी के अनुसार मिथुन चक्रवर्ती ने 1970 के दशक में हिंदी और बांग्ला फिल्मों में जमकर काम किया था। वह साल 2014 से 2016 तक राज्यसभा के सदस्य के रूप में राजनीति में भी सक्रिय रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications