Mithun Chakraborty की हेल्थ की पहले भी उड़ चुकी है अफवाह! 2022 में वायरल हुई थी हॉस्पिटल वाली फोटो

Mithun Chakraborty Health: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को लेकर जब आज खबरें आईं कि वे अस्पताल में भर्ती हैं तो फैंस बेहद परेशान हो गए। एक्टर को सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, इस खबर के सामने आते ही एक्टर के बेटे ने साफ किया कि वे एकदम फिट हैं। बहू ने भी अफवाहों को लेकर गुस्सा जाहिर किया। वैसे ये पहली बार नहीं है जब एक्टर के हॉस्पिटलाइज होने के बाद अफवाहों का बाजार गर्म हुआ हो।

बेटे मिमोह ने मिथुन को लेकर बताया कि उनके पिता की तबीयत शत प्रतिशत ठीक है। उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि सीने में दर्द और घबराहट की वजह से उन्हें इमरजेंसी में एडमिट करवाया गया था। वैसे ये पहली बार नहीं है, जब मिथुन दा अस्पताल में भर्ती हुए हों और अफवाहों का बाजार गर्म हुआ हो।

Mithun Chakraborty

साल 2022 में भी एक्टर की अस्पताल वाली फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं। मगर तब भी लोगों ने बिना पूरे मामले को समझे औऱ जाने कई तरह की अफवाहें उड़ा दी थीं। इसके बाद आज की ही तरह बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने सामने आकर बयान दिया था कि उनके पिता एकदम ठीक हैं। वे किडनी में पथरी की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

मिथुन चक्रवर्ती की बात करें, तो एक्टर ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग और शानदार पहचान बनाई है। अपने काम के लिए एक्टर को प्रतिष्ठित सम्मान पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+