Mithun Chakraborty: लग्जीरियस होटल्स का बिजनेस, 114 कुत्तों के मालिक हैं मिथुन चक्रवर्ती, जानें कुल संपत्ति
Mithun Chakraborty: बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। खबर है कि मिथुन चक्रवर्ती को आज यानी 10 फरवरी 2024 (शनिवार) की सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्टर के करीबी सूत्रों ने बताया है कि वह सुबह बेचैनी महसूस कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।
पहली फिल्म के लिए मिला था बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड
आपको बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती एक एक्टर होने के साथ साथ पूर्व राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। मिथुन चक्रवर्ती ने साल 1976 में रिलीज हुई फिल्म 'मृगया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पहली फिल्म के लिए ही उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। उन्होंने हिंदी के अलावा बांग्ला, उड़िया, भोजपुरी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और पंजाबी में 350 से ज्यादा फिल्में की हैं।

327 करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक
मिथुन चक्रवर्ती ने एक्ट्रेस योगिता बाली के साथ शादी की है। वह अपने परिवार के साथ-साथ राजनीति को भी समय दे रहे हैं। कई भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुके और कई राजनीतिक दलों में अपना योगदान दे चुके मिथुन चक्रवर्ती के पास मुंबई, ऊटी, कोलकाता जैस शहरों में कई सारी संपत्तियां हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मिथुन चक्रवर्ती के पास करीब 40 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब 327 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
मिथुन चक्रवर्ती के पास हैं 114 कुत्ते
मिथुन चक्रवर्ती को कुत्ते पालने का बहुत ज्यादा शौक है। उनके मुंबई और ऊटी में बंगलों पर करीब 114 कुत्ते हैं। मुंबई के मडआइलैंड के उनके बंगले पर 76 कुत्ते मौजूद हैं तो वहीं ऊटी में उनके बंगले पर 38 कुत्ते हैं। आपको बता दें कि मुंबई के उनके बंगले में कुत्तों के लिए उन्होंने एक विशेष घर भी बनवा रखा है जिसमें कई लग्जीरियस सुविधाएं हैं।
कई सारे लग्जरी होटल्स के मालिक
मिथुन चक्रवर्ती एक्टिंग करने के साथ साथ कई रिएलिटी शोज के जज के तौर पर भी नजर आते हैं। उन्होंने होटल इंडस्ट्री में भी अपना हाथ आजमाया है। आपको बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती फिल्मों की तरह ही बिजनेस में भी काफी सफल रहे हैं। मिथुन चक्रवर्ती एक्टर होने के साथ-साथ 'मोनार्क ग्रुप ऑफ होटल्स' के मालिक हैं। तमिलनाडु के ऊटी, मसिनागुड़ी और कर्नाटक के मैसूर में उनके कई सारे लग्जरी होटल्स हैं। इन होटल्स से मिथुन को तगड़ी कमाई होती है।
मिथुन चक्रवर्ती का 46 करोड़ का घर
एक्टर मुंबई के मडआईलैंड इलाके में अपने परिवार और कुत्तों के साथ एक आलीशान बंगले में रहते हैं। मडआईलैंड के इस घर की कीमत करीब 46 करोड़ रुपए है। इसके अलावा मुंबई के ब्रांदा इलाके में भी मिथुन चक्रवर्ती का एक आलीशान घर है। इसके अलावा ऊटी में मिथुन दा का एक फॉर्महाउस है जिसकी कीमत करोड़ों में है। इस फॉर्म हाउस में मिथुन चक्रवर्ती अपने परिवार के साथ क्वीलिटी टाइम स्पेंड करने के लिए जाते हैं।
मिथुन चक्रवर्ती की लग्जीरियस गाड़ियां
आपको बता दें कि करोड़ों की संपत्ति के वबावजूद मिथुन चक्रवर्ती बहुत ही सिंपल लाइफ जीना पसंद करते हैं। हालांकि मिथुन दा को लग्जरी गाड़ियों का काफी शौक है। उनके पास मर्सीडजज बेंज, फोर्ड इंडीवर, टोयोटा फॉर्चूनर जैसी कई गाड़ियां हैं। मिथुन चक्रवर्ती ने कई फिल्में भी प्रोड्यूस की हैं।












Click it and Unblock the Notifications