Miss World Prize: जानिये मिस वर्ल्ड बनने पर कितना मिलता है पैसा? जीत के क्राउन में छिपा है हैरतअंगेज राज
Miss World: मिस वर्ल्ड पूरी दुनिया की सबसे पुरानी सौंदर्य प्रतियोगिता है। साल 1951 में पहली बार ब्रिटेन में इसकी शुरुआत हुई है। इस साल 71वीं मिस वर्ल्ड पेजेंट कंपीटिशन का आयोजन भारत में हो रहा है। सिनी शेट्टी इस बार भारत का प्रतिनिधित्व करती दिखेंगी। ऐसे में चलिये जानते हैं मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद कितना होता है प्राइज मनी...
मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता में क्राउन की बहुत ज्यादा अहमियत होती है। सर पर जो क्राउन होता है वो आम नहीं होता। उसमे हीरे और अन्य कीमती पत्थर जड़े होते हैं। रिपोर्ट की मानें तो इसकी कीमत करीब 2 से 5 करोड़ रुपये के बीच की होती है।

बताते चलें कि सिर्फ क्राउन ही नहीं बल्कि विनर को कैश प्राइस भी मिलता है। वहीं विनर पर पैसों की शानदार बारिश भी होती है। जी हां! विनर को क्राउन के अलावा करीब 10 करोड़ रुपये का कैश प्राइस भी मिलता है। इतना ही नहीं विनर को दुनिया में कहीं पर भी घूमने का फ्री टिकट भी मिलता है।
बता दें कि साल 2024 में मिस वर्ल्ड का आयोजन होने वाला है। वहीं इस बार भारत में इसका आयोजन होगा। मुंबई में मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता होगी। इस बार भारत का प्रतिनिधित्व सिनी शेट्टी करने वाली हैं। साल 1951 में शुरू हुए इस कंपीटीशन के भारत में आगाज के लिए सभी लोग बेहद एक्साइटेड हैं।
सिनी शेट्टी की बात करें तो साल 2000 में उनका जन्म मुंबई में हुआ था। वे कर्नाटक की रहने वाली हैं। सिनी शेट्टी के पिता होटल्स के मालिक हैं। बचपन से ही सिनी काफी होशियार थीं। उन्होंने बहुत कम ही उम्र में डांस सीखना शुरू कर दिया था। वे एक भरतनाट्यम डांसर हैं। मॉडलिंग की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। वे सीएसए की तैयारी कर रही थीं। मिस यूनिवर्स से पहले वे कई ब्यूटी खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications