ऐश्वर्या राय से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, किन सवालों का जवाब देकर Miss World बनीं भारत की 6 ब्यूटी क्वीन्स
Miss World 2025: बॉलीवुड फिल्मों में अपना जलवा बिखेरने से पहले कई एक्ट्रेसेस ने अपने सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज पहना था। इन लिस्ट में ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा से लेकर मानुषी छिल्लर तक का नाम शामिल है।
31 मई को होगा मिस वर्ल्ड 2025 का फाइनल
वहीं आज यानी 31 मई 2025 को हैदराबाद में मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट 2025 का फाइनल इवेंट आयोजित किया गया है। सभी लोगों की नजरें उस पर टिकी हुई है कि आखिर आज किसके सिर पर खास ताज सजेगा।

नंदिनी गुप्ता भारत को कर रही हैं रिप्रजेंट
72वें मिस वर्ल्ड की शुरुआत गत 10 मई 2025 को हुई थी। मिस वर्ल्ड के स्टेज पर पहले ही दिन से भारत का जलवा दिखाई दिया था। इस ब्यूटी पिजेंट में इस बार कोटा की रहने वालीं नंदिनी गुप्ता भारत को रिप्रजेंट कर रही हैं। उन्होंने पहले ही दिन 110 देशों की ब्यूटी क्वीन के सामने अपना जादू चला दिया था।
2017 में मानुषी छिल्लर ने जीता था ये ताज
आपको बता दें कि साल 2017 में आखिरी बार भारत की मानुषी छिल्लर के सिर पर ये ताज सजा था। उसके बाद से भारत में इस ताज का फिर से इंतजार हो रहा है। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता साल 1951 में शुरू हुई थी जिसमें अब तक 6 भारतीय महिलाएं इसे जीत चुकी हैं।
6 भारतीय ब्यूटी क्वीन्स बन चुकी हैं मिस वर्ल्ड
-जानकारी के अनुसार इस मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में खूबसूरती के साथ साथ बुद्धिमत्ता को भी अच्छे से परखा जाता है। मिस वर्ल्ड की इस ग्रैंड प्रतियोगिता में सभी कंटेस्टेंट्स को 3 राउंड्स से होकर गुजरना पड़ता है, जिसमें सभी का ब्यूटी, कॉन्फिडेंस और इंटेलिजेंस लेवल देखा जाता है।
-इवेंट में सभी कंटेस्टेंट्स से शानदार सवाल पूछे जाते हैं, जिनमें से कुछ ट्रिकी भी होते हैं। इवेंट के आखिर में टॉप 3 से सवाल पूछा जाता है, जिसके बाद ही जूरी मेंबर्स विनर्स डिसाइड करते हैं। आइए आपको बताते हैं कि भारत की 6 ब्यूटी क्वीन्स ने किन किन सवालों का जवाब देकर इस खिताब को अपने नाम किया था।
भारत की इन 6 ब्यूटी क्वीन्स ने किन किन सवालों का जवाब देकर जीता मिस वर्ल्ड का खिताब
रीता फारिया
-साल 1966 में रीता फारिया भारत के साथ साथ पूरे एशिया की पहली मिस वर्ल्ड बनी थीं। रीता फारिया पेशे से मॉडल और एक्ट्रेस होने के अलावा डॉक्टर भी हैं।
-इवेंट के पर्सनैलिटी राउंड में रीता से जूरी ने पूछा था कि आखिर वो डॉक्टर क्यों बनना चाहती हैं। इस पर रीता ने जवाब दिया था कि भारत में स्त्री रोग विशेषज्ञों की जरूरत है।
-इसके बाद रीता से कहा गया कि भारत में तो हर साल कई सारे बच्चे पैदा होते हैं। ऐसे में रीता ने कहा- इसी संख्या को तो कम करने की कोशिश करनी है, इसलिए मुझे डॉक्टर बनना है।
ऐश्वर्या राय
-रीता फारिया के बाद साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब ऐश्वर्या राय को मिला था। उनसे सवाल किया गया था कि मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर वो क्या करेंगी और एक मिस वर्ल्ड में क्या खासियत होनी चाहिए।
-इन दोनों सवाल का जवाब देते हुए ऐश्वर्या राय ने कहा था- मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाला सच्चा इंसान होना चाहिए और वो लोगों में फर्क न करता हो। इसके बाद उन्होंने कहा था कि अगर वो मिस वर्ल्ड बनती हैं, तो वो अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरे लगन और ईमानदारी से निभाएंगी।
डायना हेडन
-वहीं ऐश्वर्या राय के बाद साल 1997 में ये ताज डायना हेडन की सिर पर सजा था। इस दौरान डायना से पूछा गया था कि अगर वो मिस वर्ल्ड बनती हैं, तो उन्हें जो भी प्राइज मनी मिलेगी वो उसका क्या करेंगी?
-इस सवाल का जवाब देते हुए डायना हेडन ने कहा था कि वो इस प्राइज मनी को किसी और के साथ क्यों शेयर करेंगी। इसे उन्होंने जीता है वो इसे अपने दोस्तों और परिवार पर खर्च करेंगी। साथ ही उनका जहां मन होगा वहां इन्वेस्ट करेंगी।
युक्ता मुखी
-वहीं डायना हेडन के बाद साल 1999 में मिस वर्ल्ड का ताज युक्ता मुखी को मिला था। इस इवेंट में उनसे पूछा गया था कि उनका पसंदीदा खाना क्या है, साथ ही ये भी पूछा गया था कि अगर वो दुनिया में कुछ बन पाती तो क्या बनती और किस देश जाना चाहतीं।
-इस पर युक्ता मुखी ने जवाब दिया था कि वो 20 सालों से इंडियन खाना खा रही हैं, जिससे वो बोर नहीं हुई हैं और न ही होंगी। साथ ही उन्होंने बताया था कि वो ब्रिटिश एक्ट्रेस ऑड्रे हेपबर्न बनना चाहेंगी। इसके अलावा उन्होंने भारत के अलावा फ्रांस जाने की इच्छा जताई थी।
प्रियंका चोपड़ा
-साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। उनसे कॉम्पिटिशन में दबाव के बारे में पूछा गया था। साथ ही ये भी पूछा गया था कि वो सबसे कामयाब लिविंग वूमेन किसे मानती हैं।
-इस पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि उन पर कोई भी दबाव नहीं हैं क्योंकि ऐसे बहुत से लोग हैं, जिससे वह प्रभावित हैं। उन्होंने कहा था उन्हें मदर टेरेसा ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है, क्योंकि मदर टेरेसा ने अपनी पूरी जिंदगी लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए लगा दी थी।
मानुषी छिल्लर
-प्रियंका चोपड़ा के बाद भारत को 17 साल तक मिस वर्ल्ड के ताज का इंतजार करना पड़ा था। साल 2017 में ये ताज भारत की मानुषी छिल्लर ने पहना था। वहीं इवेंट में मानुषी से पूछा गया था कि दुनिया में किस पेशे के लोगों की सैलरी सबसे ज्यादा होनी चाहिए और क्यों।
-इस पर मानुषी छिल्लर ने जवाब देते हुए कहा था मां को सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए लेकिन कभी नहीं मिलती। उन्होंने कहा था कि उनकी मां उनके लिए इंस्पिरेशन रही हैं और मां होने की जॉब सबसे बेहतरीन है। एक मां सबसे ज्यादा सैलरी की हकदार है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म जियोहॉस्टार पर कब होगी रिलीज? आ गई तारीख! -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट












Click it and Unblock the Notifications