कभी हुईं बॉडी शेमिंग का शिकार, अब फिर सुर्खियों में छाईं हरनाज़ संधू, मैरून गाउन में ढाया कहर
हरनाज संधू हाल ही में महरून कलर के गाउन में बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। हरनाज अपने इस लुक में कहर ढा रही थीं और फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद भी आया।
मुंबई, 29 अगस्त: साल 2021 में मिस यूनिवर्स का ताज अपने सिर सजाने वालीं हरनाज संधू ने मिस डीवा यूनिवर्स दिविता राय को ताज पहनाया। इस दौरान हरनाज महरून कलर के गाउन में बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। हरनाज अपने इस लुक में कहर ढा रही थीं और फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद भी आया।

इस लुक में दिखीं हरनाज
अपने रीसेंट लुक में हरनाज संधू ने ऑफ शोल्डर और प्लंजिंग नेकलाइन वाला गाउन पहना हुआ था। इस दौरान उन्होंने ज्यादा ज्वैलरी कैरी करने की बजाय गाउन के साथ अपने लुक को सर्कुलर इयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया। इसके साथ ही उन्होंने डीप वाइन कलर की लिपिस्टिक भी कैरी की हुई थी।

वायरल हुआ लुक
इस दौरान पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता भी मौजूद रहीं, जो हरनाज के साथ पेजेंट को जज कर रही थीं। ऐसे में सबकी नजरें हरनाज के इस खूबसूरत लुक पर ही टिकी हुई थीं। वाइन कलर के गाउन में सबकी नजरें सिर्फ हरनाज संधू पर ही टिकी हुई थीं। उनका ये लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

2021 में बनीं मिस यूनिवर्स
बताते चलें कि साल 2021 में हरनाज ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद वे काफी चर्चा में भी रही थीं। हरनाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आय दिन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करती रहती हैं।

जब फैंस को दिखा बदला लुक
इस बीच एक दफा हरनाज संधू का लुक देखकर फैंस काफी हैरान भी हो गए थे, जब उनका बदला-बदला लुक सबको नजर आया। हरनाज पहले से मोटी दिखाई दे रही थीं। ऐसे में उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल होना पड़ा था।

बॉडी शेमिंग का होना पड़ा शिकार
हरनाज को इस दौरान बॉडी शेमिंग का भी शिकार होना पड़ा था। वीडियोज और तस्वीरों में हरनाज का वजन पहले से काफी बढ़ा हुआ नजर आ रहा था। यूजर्स ने कमेंट कर लिखा कि मोटी मिस यूनिवर्स। वहीं कई लोगों ने उनकी ड्रेस को खराब बताया।












Click it and Unblock the Notifications