Miss Universe 2021 हरनाज कौर संधू को पहनाया गया हीरों से जड़ा क्राउन, जानें क्या है कीमत
Miss Universe 2021 Harnaz Kaur Sandhu was crowned with diamonds, know what is the price
नई दिल्ली, 13 दिसंबर। चंडीगढ़ की हरनाज कौर संधू पर आज पूरे भारत को नाज हैं। महज 21साल की उम्र में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में दुनिया भर से आई सुंदरियों को पछाड़ते हुए मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम कर लिया है। भारत जिस ताज का पिछले 21 साल से इंतजार कर रहा था, उस ताज को भारत में एक बार फिर वापसी कर हरनाज कौर संधू ने पूरे विश्व में भारतीय सुंदरता और बुद्धिमानी का डंका पूरे विश्व में बजाया है। हरनाज के सिर पर जो यूनिवर्स का हीरो से जड़ा जगमगाता क्राउन पहनाया गया उसकी कीमत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

मिस यूनिवर्स का ताज किसने किया है तैयार
मिस यूनिवर्स 2021 का ताज इंड्रिया मेजा ने जो हरनाज संधू के सिर पर सजाया वो अब तक का सबसे मंहगा ताज है।मिस यूनिवर्स का ताज समय-समय पर बदलता रहा है। 2019 में जो Mouawad ज्वैलरी ने Mouawad पॉवर ऑफ यूनिटी क्राउन तैयार किया था। जिसे सबसे पहले साउथ अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी ने पहना था। इसके बाद ये 2020 में मेक्सिको की एंड्रिया मेज़ा ने पहना और अब 2021 में ये हीरो से जड़ा बेसकीमती क्राउन भारत की हरनाज कौर संधू ने पहना है।

Miss Universe के क्राउन में जड़े हैं हीरे
इजराइल में संपन्न हुई मिस यूनिवर्स 2021 के विनर के तौर पर हरनाज कौर संधू के सिर पर क्राउन पहनाया गया उसमें एक दो नही पूरे 1170 हीरे जड़े हुए हैं।

मिस यूनिवर्स क्राउन में बनी डिजाइन की खासियत
मिस यूनिवर्स के लिए डिजाइन किया गया ये क्राउन ब्यूटी, पॉवर, नेचर और युनिटी और नारीत्स (femininity) को समर्पित है। मिस यूनिवर्स क्रॉउन में 18 कैरेट गोल्ड लगा है। 1770 डायमंड के साथ क्राउन के बिलकुल सेंटर में 62.83 कैरट वजन का शील्ड-कट गोल्डन कैनरी डायमंड जड़ा हुआ है। जो इसकी खूबसूरती पर चार चांद लगाता है। इस क्राउन में फूल पत्तियों से के शेप में बनी डिजाइन सात महाद्वीपों के कम्युनिटीज को रिप्रेजेंट करते हैं।

हीरे जड़े मिस यूनिवर्स क्राउन की कीमत
मिस यूनिवर्स के इतिहास में जो हरनाज कौर संधू को ताज एंड्रिया मेजा ने पहनाया उसकी कीमत 5 मिलियन यूएस डॉलर्स यानी भारतीय रॅपये के हिसाब से लगभग 37 करोड़ से भी अधिक है।
हरनाज कौर संधू के इवनिंग गाउन की जानें खासियत
हरनाज कौर संधू ने मिस यूनिवर्स का क्राउन पहनते सयम जो सिल्वर कलर का जो इवनिंग गाउन पहना था उस पर सभी की निगाह ही टिकी रही। ग्रैंड फिनाले में जो सी-थ्रू एम्बेलिश्ड पहना वो पूरी तरह से भारतीय डिजाइनर द्वारा पंजाब के फुलकारी डिजाइन में तैयार किया गया था। इसे तैयार करने वाली ट्रांसजेंडर महिला फैशन डिजाइनर सायशा शिंदे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए ड्रेस डिजाइन कर चुकी सायशा शिंदे ने इस गाउन को स्लीवलेस रखा था। हरनाज के लुक को स्टोन स्टडेड ड्रॉप ईयररिंग्स के साथ कैरी किया था।












Click it and Unblock the Notifications