हरनाज़ कौर संधू ने पहनी टू-टोन मैटेलिक सीक्विन्ड साड़ी, जानें क्या है इसकी कीमत
नई दिल्ली, 23 मार्च। हरनाज़ संधू दिसंबर 2021 में सौंदर्य प्रतियोगिता में मिस यूनिवर्स 2021 का ताज अपने नाम कर भारत लौटीं। भारत आने के बाद से संधू जश्न मनाने के लिए आयोजित कई कार्यक्रमों में भाग लिया है। हाल ही में एक शूट के लिए, हरनाज़ चमकदार सीक्विन वाली साड़ी में पहुंची जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थी। संधू ने जो साड़ी पहनी वो कोई आम नहीं बल्कि बड़ी ही खास है ।

फैशन स्टाइलिस्ट भरत गुप्ता ने शेयर की ये फोटो
फैशन स्टाइलिस्ट भरत गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर चमचमाती ब्यूटी क्वीन हरनाज़ संधू की शानदार तस्वीरें साझा कीं।

डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की है
हरनाज कौर संधू ने जो साड़ी पहनी वह डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की है। ये टू-टोन मैटेलिक सीक्विन्ड वाली साड़ी थी। उनकी साड़ी में हरे और बेज रंग का कैनवास था जो आगे ज्यामितीय पैटर्न में सेक्विन कढ़ाई से और खूबसूरत बना रहा था। उन्होंने मैचिंग ब्लाउज के साथ बड़े अच्छे से ये साड़ी रैप की थी।

हीरे के झुमके से कंप्लीट किया अपना लुक
अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए हरनाज कौर संधू ने सिर्फ चमकदार हीरे के झुमके पहने । मेकअप की बात है, उन्होंने स्मोकी आईज, ग्लॉसी लिप्स और चीकबोन्स पर इल्यूमिनेटिंग हाइलाइटर के साथ ग्लैम डेवी बेस रॉक किया। उन्होंने अपने बाल हल्के कर्ल में खुले रखे थे। वहीं सिर पर ताज पहना हुआ है।
जानें क्या है इस साड़ी कीमत, कहां मिलेगी?
हरनाज़ संधू ने जो साड़ी पहनी थी उसकी कीमत 98 हजार रुपये है । इसे मनीष मल्होत्रा की वेबसाइट से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।

21 साल बाद मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीता
बता दें पंजाब की रहने वाली हरनाज संधू ने 21 साल बाद मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीता। वह लारा दत्ता (2000) और सुष्मिता सेन (1994) के बाद यह खिताब हासिल करने वाली तीसरी भारतीय हैं।समें कमर को सिकोड़ने वाला सिल्हूट था।












Click it and Unblock the Notifications