Miss Universe 2021: भरे मंच पर स्टीव हार्वे के कारण हरनाज को बनना पड़ा 'बिल्ली', भड़के लोगों ने लगाई फटकार
नई दिल्ली, 17 दिसंबर। मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब इस बार भारतीय सुंदरी हरनाज कौर संधू के सिर सजा है, जहां एक ओर हरनाज कौर की सुंदरता और स्टाइल के चर्चे हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर इस प्रतियोगिता को होस्ट करने वाले स्टीव हार्वे की लोग जबरदस्त आलोचना भी कर रहे हैं। वजह है उनके कारण सौंदर्य के इस मंच पर हरनाज को बिल्ली की तरह 'म्याऊं-म्याऊं' जो बोलना पड़ा और इसी कारण लोग हार्वे को जमकर खरी खोटी भी सुना रहे हैं।

हार्वे ने हरनाज से किया अजीब सवाल
आपको बता दें कि दरअसल सौंदर्य प्रतियोगिता के दौरान स्टेज पर सवालों-जवाबों का दौर चल रहा था और उसी दौरान होस्ट हार्वे ने हरनाज कौर से कहा कि 'हमने सुना है कि आप जानवरों की बहुत अच्छी कॉपी उतारती हैं, चलिए आज आपका बेस्ट सुनते हैं।'
Recommended Video

'मेरे पास कोई विकल्प नहीं है'
हरनाज, हार्वे के इस प्रश्न को सुनकर एक सेंकड के लिए चौंकी लेकिन उन्होंने तुरंत ही स्थिति को भांपते ही स्मार्टली उत्तर देते हुए कहा कि ' Oh God, स्टीव, मैं ऐसा वर्ल्ड स्टेज पर करने की उम्मीद नहीं कर रही थी, लेकिन मुझे ऐसा करना है क्योंकि मेरे पास कोई विकल्प नहीं है। मुझे बिल्लियां पसंद हैं इसलिए मैं बिल्ली की नकल उतारना पसंद करूंगी।'

हरनाज ने बिल्ली की तरह 'म्याऊं-म्याऊं' बोला
और इसके बाद हरनाज ने कैट की तरह एक्ट किया, जिसे देखकर वहां मौजूद हर कोई जोर-जोर से तालियां बजाने लगा। हरनाज का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं और स्टीव को ट्रोल कर रहे हैं।

पूरी दुनिया में लोकप्रिय है स्टीफ हार्वे
मालूम हो कि स्टीफ हार्वे का पूरा नाम ब्रोडरिक स्टीफन हार्वे है। वो केवल अमेरिका में ही नहीं पूरे विश्व में लोकप्रिय हैं। वो बेहतरीन टीवी होस्ट, कॉमेडियन,लेखक और बिजनैसमैन हैं। वो शो बिजनेस में एक बहुत बड़ा और अनोखा स्थान रखते हैं और वो लगातार साल 2015 से मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहे हैं। उन्होंने कुछ साल पहले एक डेटिंग वेबसाइट भी लॉन्च की थी, जिसके लिए वो पूरी दुनिया में काफी चर्चित रहे थे।
हरनाज कौर की उम्र 21 साल है
भारत को तीसरी बार ब्रह्मांड सुंदरी का ताज दिलाने वाली हरनाज कौर की उम्र 21 साल है और उन्हें एक्टिंग, सिंगिंग, डांसिंग, योगा, स्विमिंग, घुड़सवारी और कुकिंग का शौक है।इस प्रतियोगिता में मिस पराग्वे दूसरे नंबर पर और मिस साउथ अफ्रीका तीसरेनंबर पर रहीं। हरनाज मूल रूप से पंजाब की रहने वाली हैं और उनकी वतन वापसी हो गई हैं। इंडिया लौटने पर उनका भव्य स्वागत हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी समेत कई दिग्गजों ने हरनाज को उनकी अभूतपूर्व सफलता के लिए बधाई दी है।












Click it and Unblock the Notifications