मिस यूनिवर्स का ताज जीतने में किसने किया हरनाज कौर को सबसे ज्यादा सपोर्ट, मां ने खोला राज
मुंबई। आज एक बार फिर से भारत को गौरवान्वित होने का मौका है क्योंकि आज भारत की बेटी हरनाज कौर संधू ने 70वें मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर लिया है। सोमवार की सुबह इजराइल के इलियट में खत्म हुए इस प्रतियोगिता में हरनाज ने साल 2021 की ब्रह्मांड सुंदरी का खिताब जीता है। आपको बता दें कि भारत ने आज ये तीसरी बार खिताब जीता है। वहीं हरनाज की इस सफलता पर उनकी मां ने खुशी जताई है।
Recommended Video

हरनाज की मां ने कहा- सभी के लिए गर्व का क्षण
न्यूज एजेंस एएनआई से बातचीत करते हुए हरनाज कौर संधू की मां रविंद्र कौर संधू ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। मैं बयां नहीं कर सकता कि मैं कितना खुश हूं। वह हमेशा बहुत सक्रिय और दृढ़निश्चयी रही हैं। उनके शिक्षकों और प्रिंसिपल ने उनका बहुत समर्थन किया।
हरनौज कौर ने लोगों को कहा- शुक्रिया
वहीं मिस यूनिवर्स बनने के बाद हरनाज कौर संधू ने भी एक भारत के लोगों को और अपने समर्थकों को मैसेज दिया है। उन्होंने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है, जिन्होंने उन्हें सपोर्ट किया और उनके प्रति विश्वास जताया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अपनी आवाज खुद उठानी होगी।

दक्षिण अफ्रीका की ब्यूटी क्वीन्स को हराते हुए संधू ने जीता खिताब
बता दें कि 21 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए, चंडीगढ़ की हरनाज कौर संधू ने भारत के सिर मिस यूनिवर्स का ताज सजाया है। इजरायल के इलियट में हुए कार्यक्रम में भारत की हरनाज कौर संधू मिस यूनिवर्स 2021 चुनीं गईं। टॉप 3 में पैराग्वे और दक्षिण अफ्रीका की ब्यूटी क्वीन्स को हराते हुए संधू ने ये खिताब अपने नाम किया।

सिंगिंग, डांसिंग, योगा और घुड़सवारी का शौक
हरनाज की उम्र 21 साल है और उन्हें एक्टिंग, सिंगिंग, डांसिंग, योगा, स्विमिंग, घुड़सवारी और कुकिंग का शौक है। वो इससे पहले साल 2017 में टाइम्सफ्रेशफेस मिस चंडीगढ़ 2017 का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।

दो पंजाबी फिल्मों में भी काम किया
आपको बता दें कि हरनाज साल 2019 में मिस इंडिया पंजाब भी रह चुकी हैं और उन्होंने दो पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। पंजाब के सरकारी स्कूल से शिक्षा ग्रहण करने वालीं हरनाज इस वक्त पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से पोस्ट मास्टर्स कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications