Miss India Worldwide 2024: कौन हैं मिस इंडिया वर्ल्डवाइड ध्रुवी पटेल? वायरल हो रहा वीडियो

Miss India Worldwide 2024: मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024 को नया विनर मिल गया है और इस बार मिस इंडिया वर्ल्डवाइड का खिताब ध्रुवी पटेल ने अपने नाम किया है। क्या आपको पता है कौन है ध्रुवी पटेल जिनके सिर पर ये ताज सजा है।

कौन हैं मिस इंडिया वर्ल्डवाइड ध्रुवी पटेल

-मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024 का खिताब अपने नाम करने वाली ध्रुवी पटेल अमेरिका में कंप्यूटर इनफॉर्मेशन कोर्स की स्टूडेंट हैं। ध्रुवी पटेल ने मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024 का ये ताज अपने नाम करने के बाद अपनी इच्छा भी जाहिर की है और साथ ही ये भी बताया है कि उनके लिए यहां तक पहुंचने का सफर कैसा रहा।

dhruvi patel

-ध्रुवी पटेल ने कहा- यहां तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं था। इस खिताब को जीतना सच में बेहद सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को प्ररेणा भी मिलेगी। आपको बता दें कि ध्रुवी पटेल एक सक्सेसफुल बॉलीवुड एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। साथ ही वह यूनिसेफ की राजदूत बनने की इच्छा भी रखती हैं।

मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024 के कंटेस्टेंट्स

-मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024 की रनरअप सूरीनाम की लिसा अब्दोएलहक रही हैं। वहीं नीदरलैंड की मालविका शर्मा दूसरी रनर-अप बनीं। मिसेज कैटेगिरी में त्रिनिदाद और टोबैगो की सुआन मौटेट विजेता रही हैं। स्नेहा नांबियार पहली और यूनाइटेड किंगडम की पवनदीप कौर दूसरी रनर-अप बनीं।

-वहीं टीन कैटेगिरी की बात करें तो इसमें ग्वाडेलोप की सिएरा सुरेट को 'मिस टीन इंडिया वर्ल्डवाइड' के ताज से नवाजा गया है। नीदरलैंड की श्रेया सिंह और सूरीनाम की श्रद्धा टेडजो को पहली और दूसरी रनर-अप अनाउंस किया गया है।

क्या होता है मिस इंडिया वर्ल्डवाइड
मिस इंडिया वर्ल्डवाइड कॉम्पिटिशन इंडिया के बाहर होने वाला सबसे लंबे समय तक चलने वाला कॉम्पिटिशन है। इस कॉम्पिटिशन को न्यूयॉर्क स्थित इंडिया फेस्टिवल कमेटी आयोजित करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+