अपने ही ससुर के साथ... मिर्जापुर एक्ट्रेस ने बोल्ड सीन पर तोड़ी चुप्पी, जानिये क्या बोलीं 'बीना भाभी'?
Rasika Dugal: अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर के सीजन 2 का दीवाना कौन नहीं है। सीरीज में बात ही कुछ ऐसी थी कि इसने सबको पागल कर दिया। सीरीज के सीजन 2 में अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। एक्ट्रेस के ऑनस्क्रीन ससुर एक्टर कुलभूषण खरबंदा के साथ उनके जबरदस्त इंटीमेट सीन्स थे। बीना त्रिपाठी सीरीज में पंकज त्रिपाठी उर्फ कालीन भईया की बीवी बनी थीं। अब एक्ट्रेस एक बार फिर अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं।
फिल्मों में इंटीमेट सीन्स देना कई एक्टर के लिए तो आम बात होती है मगर कईयों के लिए ये किसी चैलेंज से कम नहीं होता। एक्ट्रेस रसिका दुग्गल की बात की जाए तो उन्होंने सीरीज में खुद से दोगुनी उम्र के एक्टर संग इंटीमेट सीन्स दिये थे। अब इन सीन्स को लेकर एक्ट्रेस ने खुलकर बात की है।

एक इंटरव्यू में रसिका दुग्गल ने खुद से बड़े एक्टर संग इंटीमेट सीन्स को लेकर कहा है कि मेरी डायरेक्टर से हर चीज को लेकर एकदम खुलकर बात हुई थी। इस तरह के सीन्स ऐसे शूट किये जाते हैं। इतना ही नहीं मुझे सेट पर इस सीन के दौरान बिल्कुल भी अन्कंफर्टेबल नहीं फील होने दिया गया था।
रसिका दुग्गल कहती हैं कि इंटीमेट सीन्स के दौरान मेरे पास एक खास पावर थी। मुझे डायरेक्टर ने सीधे कहा था कि अगर तुम्हें इस कमरे में मौजूद किसी भी शख्स से दिक्कत है तो हम उसे अभी इस वक्त बाहर निकाल देंगे।
बताते चलें कि इंटीमेट सीन्स कुछ खास लोगों की मौजूदगी में ही शूट किये जाते हैं। ताकि एक्टर या फिर एक्ट्रेस को किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो। एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे कहा गया कि मुझे अगर किसी से भी दिक्कत है तो मैं सीधे बोल सकती हूं। ऐसे रोल निभाते हुए लाइन क्रॉस नहीं की जा सकती।
इसके बाद ससुर संग बोल्ड सीन देने को लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि वो बोल्ड सीन को बोल्ड की तरह नहीं देखतीं। कोई भी संबंध आमदी और औरत के बीच ही होता है और ये बात एकदम आम है। इंटीमेट सीन्स को काफी प्रोफेशनल तरीके से शूट किया जाता है। मिर्जापुर का सीन भी ऐसे ही शूट हुआ था।
बताते चलें कि मिर्जापुर के सीजन 3 के लिए फैंस काफी एक्साइटेड थे। ऐसे में बता दें कि ये सीजन जल्द ही आने वाला है। अमेजन प्राइम ने इसकी पहली झलक से फैंस को दीवाना बना दिया है।












Click it and Unblock the Notifications