आखिर क्यों डरावनी है 'मिर्जापुर' सीरीज की लत? 'गुड्डू पंडित' ने दिया बड़ा बयान, किसे कहा दानव?
Mirzapur 3 Guddu Pandit statement: मिर्जापुर का तीसरा सीजन आउट हो चुका है। मगर फैंस में इसे लेकर एक्साइटमेंट बिल्कुल भी कम होती नहीं नजर आ रही। चौथे सीजन का सभी को बेसब्री से इंतजार है। गुड्डू पंडित ने सीरीज से जो भौकाल मचाया, वो देखने लायक था। अब इस बारे में गुड्डू पंडित ने चुप्पी तोड़ी है।
मिर्जापुर में गुड्डू पंडित का दमदार किरदार अली फजल ने निभाया है। एक्टर इस सीरीज में एक शानदार सफर तय करते हैं। अब इस सीरीज और अपने दमदार किरदार को लेकर गुड्डू पंडित का कहना है कि उन्हें ये बेहद पसंद है। एक्टर ने खुद को इस किरदार में ढालने के पीछे का श्रेय लोगों को दिया।

एक इंटरव्यू में अली फजल ने बताया कि मिर्जापुर 3 का प्रीमियर हुए बस एक दिन हुआ और फैंस इसके चौथे सीजन के बारे में सवाल पूछने लगे। अली ने कहा कि ये बेहद डरावना है। लोग जब किसी चीज से जुड़ जाते हैं तो वो लत बन जाती है।
आप खुद एक दानव बन जाते हैं और डिमांड इस हद तक करने लगते हैं कि आपको लगने लगता है कि आपको किसी चीज की परवाह नहीं है। अली फजल ने मिर्जापुर को लेकर लोगों की लत को देखते हुए ये तक कहा कि लोगों का बस चले तो मिर्जापुर की लाइव टीवी ही लगा दें।
बताते चले कि मिर्जापुर 3 का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस सीरीज में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, विजय वर्मा, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, अंजुम शर्मा, इशा तलवार, हर्षिता गौर और नेहा सरगम जैसे टैलेंटेड सितारे हैं।
फैंस से मिले फीडबैक के मुताबिक, ेमिर्जापुर का पहला सीजन जितना दमदार था, उतना तीसरा बिल्कुल भी नहीं है। तीसरे सीजन में पंकज त्रिपाठी यानी कालीन भैया का किरदार इतना नहीं था। मगर हां गुड्डू भैया के दमदार किरदार ने पूरे सीजन की लाज बचा ली। अली फजल ने लोगों को अपनी दमदार एक्टिंग से अपना दीवाना बना दिया है।












Click it and Unblock the Notifications