Mirai Box Office Collection Day 3: तेजा सज्जा की फिल्म ने लगाई छलांग, मिराई ने छुड़ाए 'बागी 4' के छक्के

Mirai Box Office Collection Day 3: तेजा सज्जा की फिल्म 'मिराई' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं। फिल्म ने अपना पहला वीकेंड भी पूरा कर लिया है। ऐसे में फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है। पिक्चर को क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसका असर फिल्म के कलेक्शन में देखने को मिला। मिराई ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है।

Mirai Box Office Collection Day 3

फिल्म 'मिराई' ने पहले दिन 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। हालांकि फिल्म की कमाई हिंदी में वर्जन में काफी कम हुई थी। अब दूसरे दिन फिल्म ने 13.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं, तीसरे दिन फिल्म ने 16.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मिराई की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 30.53% रही है। जिससे पिक्चर का कुल कलेक्शन 44.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।कमाई के मामले में 'मिराई' ने तेजा सज्जा की पिछली फिल्म 'हनुमान' का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। अब देखना है कि वीक डेज में फिल्म की कमाई कैसी रहती है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया है। जबकि इसका बजट 60-70 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म जल्द ही अपने बजट का पैसा पूरा निकाल लेगी। फिल्म की मूल भाषा तेलुगू है और इसके हिंदी संस्करण के वितरण का जिम्मा करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने संभाला है। मिराई को कार्तिक गट्टामनेनी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म फैंटेसी एडवेंचर जॉनर की है। इसमें तेजा सज्जा के साथ मनचू मनोज और रितिका नायक मुख्य भूमिकाओं में हैं।

पीपुल मीडिया फैक्टरी के बैनर तले टीजी विश्व प्रसाद और कृति प्रसाद द्वारा निर्मित, 'मिराई' की कहानी एक युवा योद्धा के इर्द-गिर्द घूमती है। उसे 9 पवित्र ग्रंथों की रक्षा का जिम्मा सौंपा गया है, जिनकी शक्ति मनुष्यों को देवताओं में बदलने में सक्षम है। फिल्म में भारतीय पौराणिक कथाओं को आधुनिक फैंटेसी स्टाइल में प्रस्तुत किया गया है, जिससे एक अलग किस्म की कहानी सामने आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+