'मुझे जाने दो, मेरे बच्चे कल सुबह स्कूल जाएंगे...', पैपराजी से मीरा राजपूत ने कही ये बात और फिर जो हुआ
Mira Rajput: मीरा राजपूत और बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर साल 2015 में शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने परिवार वालों की पसंद से अरेंज्ड मैरिज की थी। इस कपल के दो बच्चे हैं।

Mira Rajput: र्बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी पीरा राजपूत गत 19 मई को मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। जैसे ही वह उस कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलीं, पैपराजी से उन्हें घेर लिया था। इस प्रोग्राम में मीरा ने ब्लैक एंड व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी। उन्होंने अपने बालों को पोनीटेल में बांध रखा था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने झुमके पहन रखे थे और हाई हील्स की मदद ले रखी थी।
मीरा राजपूत ने कहा- प्लीज मुझे जाने दो
वहीं विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें मीरा राजपूत प्रोग्राम से बाहर निकलते हुए पैपराजी से कह रही हैं- मेरे बच्चे कल सुबह स्कूल जाएंगे तो आप मुझे जाने दीजिए। ये कहकर वह हंस पड़ती हैं। पैपराजी भी तुरंत उनकी बात मान लेते हैं। इसके बाद जैसे ही मीरा लिफ्ट के अंदर एंट्री करती हैं, वह पैपराजी को बाय कह देती हैं।
पैपराजी ने कहा- बहुत ही प्यारी मम्मा हैं ये
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- मीरा खुद से ये बहाना बनाती है क्योंकि वह ये सुनिश्चित करना चाहती हैं कि उनके बच्चे कल सुबह समय पर स्कूल जाएं। ऐसी सेल्फ डिसिप्लिन्ड और व्यावहारिक मम्मा। इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने रेड हार्ट पर इमोजी बनाया है।
2015 में शाहिद और मीरा की हुई थी शादी
आपको बता दें कि मीरा राजपूत और बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर साल 2015 में शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने परिवार वालों की पसंद से अरेंज्ड मैरिज की थी। फिलहाल इस कपल के दो बच्चे, बेटी मीशा कपूर और बेटा जैन कपूर हैं। मीरा राजपूत एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं।
58 करोड़ के घर में रहता है ये कपल
वहीं पिछले साल मीरा राजपूत और उनके पति शाहिद कपूर अपने दोनों बच्चों के साथ मुंबई के वर्ली इलाके में अपने आलीशान डुप्लेक्स अपार्टमेंट में शिफ्ट हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मीरा और शाहिद के इस नए घर की कीमत 58 करोड़ रुपए है। इनका ये आलीशान अपार्टमेंट थ्री सिक्सटी वेस्ट में स्थित है, जिसमें से बांद्रा-वर्ली सी लिंक का अद्भुत सीन नजर आता है। उनके इस अपार्टमेंट में 6 पार्किंग स्लॉट और 500 वर्ग फुट की बहुत ही बड़ी बालकनी भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications