Mimi Chakraborty: 'तुरंत स्टेज से नीचे उतरो', मशहूर अभिनेत्री के साथ सरेआम बदसलूकी! पुलिस ने दर्ज की FIR
Mimi Chakraborty: मशहूर बंगाली एक्ट्रेस और पूर्व टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, बनगांव शहर के एक लाइव शो में उनके साथ सरेआम बदसलूकी की गई है। उन्होंने उत्पीड़न और अपमान का आरोप लगाते हुए पुलिस से इस बारे में शिकायत की है। यह पूरा वाकया रविवार को बनगांव शहर के नयाग्राम इलाके में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हुआ।
उन्होंने यह शिकायत पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में दर्ज कराई है। जिसके बारे में जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मीडिया में बयान दिया है कि 'हां हमने अभिनेत्री की शिकायत पुर मामला दर्ज किया है, हम जांच कर रहे हैं, जल्द ही सच सामने आ जाएगा।'

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मिमी चक्रवर्ती उस कार्यक्रम में जब अपनी प्रस्तुति दे रही थीं कि तभी आयोजकों में से एक व्यक्ति, जिसका नाम तन्मय शास्त्री है, वो स्टेज पर चढ़ गया और मिमी की परफॉर्मेंस को बीच में रोक दिया। उसने कहा कि 'तुरंत स्टेज से नीचे उतरो वरना ठीक नहीं होगा।' उसने मिमी को डराने और धमकाने की की कोशिश की।
'मेरे साथ गलत व्यवहार किया गया' (Mimi Chakraborty)
मिमी ने कहा कि 'इस घटना से वो बहुत आहत हैं और अपमानित महसूस कर रही हैं इसलिए उन्होंने ईमेल के जरिए बनगांव पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत कराई है।' हालांकि तन्मय शास्त्री ने मिमी के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि 'सारे आरोप बेबुनियाद है और गलत ढंग से पेश किए गए हैं। दरअसल मिमी अपने कार्यक्रम के लिए एक घंटा लेट पहुंची थीं।'

'Mimi Chakraborty कुछ सुनने को तैयार ही नहीं थीं'
'हमें कार्यक्रम की इजाजत सिर्फ आधी रात तक के लिए मिली थी क्योंकि जहां प्रोग्राम हो रहा था , वहां के क्षेत्र में बहुत सारे छात्र-छात्राएं हैं, जिनके एग्जाम होने वाले हैं इसलिए हमें कार्यक्रम को रोकना पड़ा लेकिन मिमी कुछ सुनने को तैयार ही नहीं थीं, मैंने बस उन्हें प्रोग्राम को खत्म करने की बात कही थी, इसमें अपमान या बदसलूकी कहां आ गई, उनके आरोप बिल्कुल गलत हैं।'

'Mimi Chakraborty के बॉडीगार्ड्स ने महिला सदस्यों के साथ अभद्रता की'
उल्टा उन्होंने मिमी पर ही बदसलूकी का आरोप लगा दिया, उन्होंने कहा कि 'जब मिमी को हमारी टीम के महिला सदस्य कुछ सामान देने के लिए उनके पास गई थीं तो उल्टा उनके बॉडीगार्ड्स ने हमारी महिला सदस्यों के साथ अभद्रता की।'
हमें पता है कि 'मिमी बिगस्टार हैं, हम उन्हें जब प्रोग्राम के लिए लेकर आए हैं तो फिर उनके साथ गलत व्यवहार कैसे कर सकते हैं, हम अगर प्रोग्राम बंद नहीं कराते तो पुलिस आकर बंद करा देती लेकिन फिर भी अगर उन्हें बुरा लगा है तो हम उनसे माफी मांगते हैं, रही बात पुलिस की तो वो आकर जांच कर सकती है, उसे सच्चाई तुरंत पता चल जाएगी।'

बंगाली इंडस्ट्री का का बड़ा नाम हैं Mimi Chakraborty
मालूम हो कि मिमी चक्रवर्ती बंगाली इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नाम है, वो टीएमसी की पूर्व सांसद भी रही हैं। उन्हें कलकत्ता टाइम्स की मोस्ट डिज़ायरेबल वुमन 2016 और 2020 की लिस्ट में सबसे पसंदीदा महिला के तौर पर लिस्ट भी किया जा चुका है तो वहीं वो 2019 से 2024 तक वो जादवपुर निर्वाचन क्षेत्र से 17वीं लोकसभा में संसद सदस्य रह चुकी हैं। वह बंगाली सिनेमा की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली और सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं।












Click it and Unblock the Notifications