Mili Teaser Out: फिल्म 'मिली' का टीजर रिलीज, दहशत में नजर आईं जाह्नवी कपूर

Mili Teaser Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म 'मिली' का टीजर रिलीज कर दिया है। इस फिल्म के टीजर में जाह्नवी कपूर बड़ी ही डरी, सहमीं और दहशत में नजर आ रही हैं।

Mili Teaser Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर कुछ दिनों पहले ही अपनी अपकिंग फिल्म 'मिली' को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी थी। लोगों को फिल्म के पोस्टर में उनका लुक बहुत ही पसंद आया था। अब फिल्म मेकर्स ने फिल्म 'मिली' का टीजर रिलीज कर दिया है। जाह्नवी कपूर के फैंस टीजर में उनकी एक्टिंग को देख उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इसके साथ ही इस फिल्म के कई पोस्टर शेयर कर इसके रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी गई है। आपको बता दें कि इस फिल्म को जाह्नवी कपूर के पिता बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं और यह पहली बार है जब दोनों ने किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम किया है। ये फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मलयालम फिल्म की रीमेक है 'मिली'

मलयालम फिल्म की रीमेक है 'मिली'

फिल्म 'मिली' के डायरेक्टर मथुकुट्टी जेवियर हैं। ये फिल्म मलयालम फिल्म 'हेलेन' की रीमेक है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के अलावा सनी कौशल और मनोज पाहवा भी नजर आएंगे। फैंस इस फिल्म के बारे में जानने के लिए बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब जाह्नवी कपूर ने अपनी फिल्म 'मिली' का पोस्टर और टीजर शेयर करते हुए लोगों को बहुत ही खुश कर दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है टीजर

जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहले पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 1 घंटे में बदलने वाली है उसकी जिंदगी... #मिली। वहीं दूसरे पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने सिर्फ 'मिली' लिखा है। वहीं टीजर शेयर कर उन्होंने बताया है कि कैसे खुशमिजाज मिली की जिंदगी एक पल में बदल जाती हैं। टीजर में इस बात को बखूबी दिखाया गया है।

पोस्टर में ऐसे नजर आ रही हैं जाह्नवी कपूर

पहले पोस्टर में जाह्नवी काफी खुशमिजाज नजर आ रही हैं। पोस्टर में उन्हें एक बैगपैक लिए हुए दिखाया गया है। पोस्टर में उनका लुक काफी सिंपल नजर आ रहा है। पोस्टर में जाह्नवी नेवी ब्लू टॉप पहने और बालों में पोनीटेल की हुईं नजर आ रही हैं। दूसरे पोस्टर में उन्हें डरी सहमी लुक में दिखाया गया है जो बर्फ से ढकी हुई दिख रही हैं। तीसरे पोस्टर में दोनों को मिली के किरदार से अच्छी तरह से रूबरू करवाया गया है।

जाह्नवी फिल्म में बनी हैं नर्स

पहले पोस्टर में बताया गया है कि जाह्नवी इस फिल्म में एक नर्स के रोल में नजर आएंगी। इसके साथ ही उनके रोल का नाम मिली नौदियाल, उनकी उम्र और उनके क्वालिफिकेशन के बारे में भी बताया गया है। वहीं दूसरे पोस्टर में फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा की गई है।

जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्में

जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्में

फिल्म 'मिली' के बाद जल्द ही जाह्नवी कपूर एक्टर राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' मूवी में नजर आने वाली हैं। इससे पहले जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव एकसाथ फिल्म 'रूही' में नजर आए थे। इसके अलावा जह्नावी कपूर एक्टर वरुण धवन के साथ फिल्म 'बवाल' में दिखाई देंगी। पहली बार वरुण और जाह्नवी एकसाथ काम करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+