MF Hussain Painting: बन गया इतिहास, एम एफ हुसैन की पेंटिंग की कीमत जान नहीं आएगी नींद, जानिए खासियत

MF Hussain Painting: फेमस दिवंगत पेंटर मकबूल फिदा हुसैन (M. F. Husain) की पेटिंग ने नीलामी की दुनिया में इतिहास रच दिया है। उनकी एक पेटिंग इंडियन आर्ट की सबसे महंगी पेंटिंग बन गई है। इसका नाम 'अनटाइटल्ड (ग्राम यात्रा)' है। एम एफ ने ये पेंटिंग साल 1954 में बनाई थी। जिसे अभी एक नीलामी में रखा गया था।

ब्रिटिश ऑक्शन कंपनी क्रिस्टी ने 19 मार्च को न्यूयॉर्क शहर में नीलामी कराई थी। जहां इस पेंटिंग को एक अज्ञात संस्था ने 1.38 करोड़ डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में लगभग 118 करोड़ रुपये में बिकी है। इस पेंटिंग ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आखिर ऐसा क्या है इस पेंटिंग में खास और क्यों इतनी महंगी बिकी ये पेंटिंग।

MF Hussain Painting

रिपोर्ट्स की माने तो नीलामी में इस पेंटिंग की शुरुआती कीमत करीब 25 लाख से 35 लाख डॉलर मानी गई थी। लेकिन नीलामी में ये पेंटिंग अपनी शुरुआती कीमत से करीब चार गुना से भी ज्यादा की कीमत पर बिकी। इससे पहले एम एफ हुसैन की सबसे महंगी पेंटिंग 'अनटाइटल्ड (रीइनकार्नेशन)' थी। ये दो साल हले यानी 2023 में करीब 31 लाख डॉलर भारतीय मुद्रा में 26 करोड़ रुपए (उस समय) में बिकी थी। अगर बात करें तो सबसे महंगी भारतीय पेंटिंग की तो इसमें अमृता शेरगिल का नाम सबका ऊपर था। उनकी पेंटिंग 'द स्टोरी टेलर' जिस उन्होंने 1937 में बनाया था, वो सितंबर 2023 में 74 लाख डॉलर भारतीय मुद्रा लगभग 63 करोड़ रुपये(उस समय) में बिकी थी। अब उनका रिकॉर्ड एम एफ हुसैन की पेटिंग ने तोड़ दिया है।

एम एफ हुसैन की सबसे महंगी पेंटिंग में क्या है
एम एफ ने 1954 में 'ग्राम यात्रा' पेंटिंग को बनाया था। इसकी लंबाई करीब 14 फीट है, जिसे 13 पैनलों से मिलाकर बनाया गया था। इसमें आजाद भारत की डाइवर्सिटी और रूरल लाइफ (विविधता और ग्रामीण जीवन) को दिखाया गया था। जिसमें बैलगाड़ी में एक महिला और पुरुष भी बैठे हुए दिखाए गए हैं। वहीं, कुछ महिलाएं गायों का दूध निकालत तो कुछ अनाज पीसती नजर आ रही हैं। साथ ही कुछ अपने बच्चों की देखभाल करती हुईं भी नजर आ रही हैं। एम एफ हुसैन की पेंटिंग से प्राप्त राशि को ओस्लो यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में डॉक्टर्स के एजुकेशन हब बनाने में उपयोग किया जाएगा। बता दें, एम एफ हुसैन का जन्म महाराष्ट्र के पंधारपुर में 1915 में हुआ था। उन्हें भारत सरकार ने पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया था। उनका 95 साल की उम्र में निधन हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+