Metro In Dino BO Collection: बद से बद्तर हुई 'मेट्रो इन दिनों' की हालत, बजट निकालना हुआ मुश्किल

अनुराग बासु की नई फिल्म, 'मेट्रो... इन दिनों' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं। फिल्म पहला हफ्ता पूरा करने वाली है। इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की हालत अच्छी नहीं है। मेट्रो इन दिनों चार जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का कुल कलेक्शन 22 करोड़ रुपये पहुंचा है।

सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पांचवें दिन 2.9 करोड़ रुपये की कमाई की है। चौथे दिन 2.5 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 5.46 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 6 करोड़ रुपये और पहले दिन 3.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इससे फिल्म का कुल कलेक्शन 22.17 करोड़ रुपये हो गया। यदि फिल्म का कलेक्शन इसी तरह जारी रहा, तो 'मेट्रो... इन दिनों' का लाइफ टाइम बिजनेस 50 करोड़ रुपये भी पहुंचना मुश्किल होगा।

metro in dino box office

इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, फातिमा सना शेख, अली फज़ल, अनुपम खेर और नीना गुप्ता जैसे कलाकार शामिल हैं। 'मेट्रो... इन दिनों' का लेखन और निर्देशन अनुराग बासु ने किया है। यह एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा है। यह फिल्म 2007 में आई 'लाइफ इन ए... मेट्रो' का सीक्वल है। फिल्म में चार अलग-अलग उम्र के जोड़ों की कहानियाँ हैं, जो मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे शहरों में एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। इस फिल्म का मुकाबला आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' और काजोल की 'मां' से है। दोनों ही फिल्में सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। वहीं, इस हफ्ते कई नई फिल्में रिलीज हो रही हैं। इसमें आंखों की गुस्ताखियां और सैयारा जैसी फिल्में शामिल हैं। ऐसे में मेट्रो इन दिनों का मुकाबला चार फिल्मों से हो जाएगा। जिसके बाद फिल्म की कमाई में मुश्किल होगी। बता दें, फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी, हालांकि अभी तक इसकी रिलीज की तारीख सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि यह अगस्त या सितंबर 2025 के अंत तक नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+